लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 09 August 2022: मकर राशिवालों को हो सकता है आर्थिक नुकसान, धनु के वैवाहिक जीवन में आएगा ये बदलाव, जानें अन्य राशियों का हाल

By रुस्तम राणा | Updated: August 9, 2022 08:19 IST

Aaj Ka Rashifal 09 August 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

मेष: आज भाग्य आपका साथ देगा। किसी से शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। हालांकि कार्यस्थल पर सहकर्मियों और अधीनस्थों के साथ संघर्ष का खतरा बना रह सकता है। किसी सामाजिक समारोह अथवा धार्मिक कार्यक्रम में प्रतिभाग कर सकते हैं।

वृषभ: आज राजनीति के क्षेत्र में आपको अप्रत्याशित लाभ मिल हो सकता है। धन आएगा, किंतु वह आपके पास नहीं टिकेगा। नई नौकरी मिलने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। वाहन सावधानी के साथ चलाने की सलाह दी जाती है।

मिथुन: आज बिजनेस में आर्थिक लाभ होगा। यदि आप किसी से पार्टनरशिप में व्यापार कर रहे हैं तो अधिक लाभ मिलेगा। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी का जिद्दी व्यवहार आपको थोड़ा परेशान कर सकता है। जीवनसाथी की भावनाओं का ख्याल रखें। 

कर्क: आज आपकी सेहत कुछ नाजुक रहेगी, इसलिए अपनी सेहत पर ध्यान देना होगा। आज समय को यूं ही नष्ट न करें, बल्कि इसे सही दिशा में लगाएं। कटु शब्दों के इस्तेमाल से बचें। गैर कानूनी कामों से दूर रहें अन्यथा आप इसके शिकंजे में आ सकते हैं।  

सिंह: आज उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों को शानदार परिणाम मिल सकते हैं। किसी अच्छे कॉलेज में दाखिला ले सकते हैं। प्रेम जीवन में आपको अतीत को भुलाकर आगे बढ़ना होगा। रिश्ते सामान्य रहेंगे। परिवार में कोई धार्मिक अनुष्ठान हो सकता है।

कन्या: आज का दिन आपके लिए बढ़िया बीतेगा। संपत्ति अर्जित करने का बढ़िया समय है। घर में माता जी की सेहत में सुधार होगा। जमीन अथवा प्रॉपर्टी के रेंट से आपको अधिक फायदा हो सकता है। निजी जीवन में किसी पर बेवजह से कमेंट पास न करें अन्यथा इससे रिश्ते भी बिगड़ सकते हैं। 

तुला: आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि आप मेहनत करने से पीछे नहीं हटेंगे। किंतु परिणाम को लेकर मन में निराशा का भाव रहेगा। घर में छोटे भाई-बहनों की हर तरीके से मदद करेंगे। 

वृश्चिक: आज आपको आर्थिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। व्यापार में लाभ प्राप्त हो सकता है। धन बजत करने में कामयाब होंगे। सोशल मीडिया में आपका काफी समय बीत सकता है। निजी जीवन में किसी से कटु शब्द न बोलें। इससे रिश्ते खराब होंगे।

धनु: आज आपका व्यक्तित्व शांत रहेगा। हालांकि मन में कई तरह के विचार आ सकते हैं। वैवाहिक जीवन में सुख-शांति का वातावरण देखने को मिलेगा। राजनीति के टॉपिक को लेकर किसी से बहसबाजी संभव है। कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलेंगे।

मकर: आज आपकी राह में चुनौतियां दूर होती दिखाई दे रही हैं। विशेषकर आपको आर्थिक क्षेत्र में नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात करके बीती यादों को ताजा कर सकते हैं। संतान सुख प्राप्त होने की संभावना है। 

कुंभ: आज आपकी मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती हैं। आर्थिक लाभ के प्रबल योग हैं। कार्यक्षेत्र में उपलब्धि प्राप्त हो सकती है। घर पर परिवार का सहयोग मिलेगा। मित्रों के साथ आगामी दिनों में कहीं पर घूमने जाने की योजना बना सकते हैं।

मीन: आज आपको कार्यक्षेत्र में अधिक काम करना पड़ सकता है। निजी जीवन में कम समय दे पाएंगे। बॉस आपके कार्य की तारीफ करेगा। पिता जी से रिश्ते मधुर बनेंगे। परिवार में किसी मुद्दे को लेकर कहासुनी हो सकती है। अपने वैवाहिक जीवन को समय दें। 

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य