लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 08 July 2022: किसे मिलेगी आज सफलता, किसको होना पड़ेगा निराश? दैनिक राशिफल से जानिए

By रुस्तम राणा | Updated: July 8, 2022 06:47 IST

Aaj Ka Rashifal 08 July 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

मेष: आज आप जल्दबाजी में कोई भी काम न करें। खासकर निवेश मामले में सावधानी बरतें कुछ मामलों में साथ काम करने वाले लोगों से आपको सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। 

वृष: आज जरूरत से ज्यादा धन खर्च होगा। पैसों की लेनदेन में सावधानी बरतें। कार्यक्षेत्र में टफ कंपटीशन का सामना करना पड़ सकता है। शाम को परिवारवालों के साथ मौज-मस्ती में समय बितायेंगे, जिससे पारिवारिक जीवन खुशहाल बनेगा।

मिथुन: आज धन प्राप्ति के मार्ग प्रशस्त होंगे। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी योजना पर विचार कर सकते हैं। आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। प्रेम जीवन में परिस्थितियां अनुकूल होंगी। संतान सुख प्राप्त होने की संभावना है। 

कर्क: आज का दिन मौज-मस्ती भरा रह सकता है। कहीं घूमने जा सकते हैं। मकान या वाहन खरीद सकते हैं। माता जी के आशीर्वाद से कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न हो सकता है। किसी तरह का लाभ प्राप्त हो सकता है। 

सिंह: आप खुद को रचनात्मक कार्य में व्यस्त रखेंगे। आपके अंदर जोश और उत्साह भरपूर रहेगा। छोटे भाई-बहनों से किसी चीज को लेकर मनमुटाव होने की संभावना है। अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाने का प्रयास करें।

कन्या: आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहेगा। जीवन में आ रही परेशानियां कम होंगी। यदि बैंक से लोन लेना चाह रहे हैं तो उसमें भी आपको सफलता मिल सकती है। कुटुंब में खुशनुमा वातावरण देखने को मिलेगा। 

तुला: आज आपका व्यक्तित्व लोगों को आपकी ओर आकर्षित कर सकता है। नई नौकरी मिलने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। व्यापार में लाभ होगा, जिससे आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। छात्रों के लिए दिन अच्छा है। 

वृश्चिक: आज पारिवारिक जीवन सुखमय व्यतीत होगा। किसी बात को लेकर मित्र से झगड़ा हो सकता है। सीनियर का सानिध्य आपको प्राप्त होगा। आज आपकी मेहनत रंग लाएगी यानि आपको आपकी मेहनत का अच्छा फल जरूर मिलेगा।

धनु: कार्यक्षेत्र में आज आपको सक्रिय रहना होगा। अच्छा अवसर आएगा। उसे छोड़ें नहीं। आर्थिक लाभ भी हो सकता है, परंतु आज समय को यूं ही नष्ट न करें, बल्कि इसे सही दिशा में लगाएं। आपको संतान सुख मिलेगा।

मकर: आज आपके पास रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। सफलता के लिए ईमानदारी से काम करना होगा। सोशल मीडिया में एक्टिव रहेंगे। कार्यक्षेत्र में लोग आपके काम की सराहना करेंगे। पिता जी से रिश्ते अच्छे होंगे। 

कुंभ: आज वाहन चलाते समय सावधान रहने की सलाह दी जाती है। आज सेहत के प्रति आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन में भी सचेत रहना होगा। किसी पर बेवजह से कमेंट पास न करें अन्यथा इससे रिश्ते भी बिगड़ सकते हैं। 

मीन: आज कार्यक्षेत्र से आपको अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्तों में मधुरता बरकरार रहेगी। वाहन अच्छी तरह से चलाएं, अन्यथा आपके साथ कोई दुर्घटना घट सकती है। आज किसी रहस्य को जानने की तीव्र इच्छा करेगी।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य