लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 08 February 2022: मेष राशि के जातकों को होगा लाभ, मीन राशिवालों को मिलेगी करियर में सफलता, जानें सभी राशियों का हाल

By रुस्तम राणा | Updated: February 8, 2022 06:33 IST

Aaj Ka Rashifal 08 February 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

मेष: आज आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में लाभ का कोई बड़ा अवसर मिल सकता है। नई नौकरी मिलने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। व्यापार में लाभ होगा, जिससे आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। छात्रों के लिए दिन अच्छा है। 

वृषभ: आज आए के नए स्रोत सृजित होंगे। ऑफिस में बड़ी जिम्मेदारी को निभाने का अवसर मिल सकता है। सीनियर का सानिध्य आपको प्राप्त होगा। आज आपकी मेहनत रंग लाएगी यानि आपको आपकी मेहनत का अच्छा फल जरूर मिलेगा।

मिथुन: आज किसी नई तकनीक के द्वारा आपके व्यापार में वृद्धि होने की संभावना है। कार्य तेज गति से पूरा होगा। आर्थिक लाभ भी हो सकता है, परंतु आज समय को यूं ही नष्ट न करें, बल्कि इसे सही दिशा में लगाएं। आपको संतान सुख मिलेगा।

कर्क: आज आप अपनी जीवनशैली में बदलाव कर सकते हैं। सोशल मीडिया में एक्टिव रहेंगे। कार्यक्षेत्र में लोग आपके काम की सराहना करेंगे। पिता जी से रिश्ते अच्छे होंगे। नई नौकरी की तलाश करने वाले जातकों को अच्छी खबर मिल सकती है।

सिंह: आज करियर के मामले में चीजें बेहतर होने के आसार हैं। आज सेहत के प्रति आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन में भी सचेत रहना होगा। किसी पर बेवजह से कमेंट पास न करें अन्यथा इससे रिश्ते भी बिगड़ सकते हैं। 

कन्या: आज दिन सामान्य है। आपको कुछ नये बिजनेस प्रपोजल भी मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्तों में मधुरता बरकरार रहेगी। वाहन अच्छी तरह से चलाएं, अन्यथा आपके साथ कोई दुर्घटना घट सकती है। आज किसी रहस्य को जानने की तीव्र इच्छा करेगी।

तुला: आज आपको व्यापार में रोज की अपेक्षा अधिक लाभ होगा। कुछ मामलों में साथ काम करने वाले लोगों से आपको सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। परंतु आप मामले को शांत करने में कामयाब होंगे। 

वृश्चिक: आज कार्यक्षेत्र में आज आपको अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की सलाह दी जाती है, वे आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में टफ कंपटीशन का सामना करना पड़ सकता है। शाम को परिवारवालों के साथ मौज-मस्ती में समय बितायेंगे, जिससे पारिवारिक जीवन खुशहाल बनेगा।

धनु: आज ग्रह-नक्षत्र आपके लिए शुभ संकेत कर रहे हैं। आप अपने लक्ष्य को पूरा करने के बारे में विचार करेंगे। आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। प्रेम जीवन में परिस्थितियां अनुकूल होंगी। संतान सुख प्राप्त होने की संभावना है। 

मकर: आज मित्रों से मिलने आज उनके घर जायेंगे। आपकी दोस्ती और भी अधिक मजबूत होगी। मकान या वाहन खरीद सकते हैं। माता जी के आशीर्वाद से कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न हो सकता है। किसी तरह का लाभ प्राप्त हो सकता है। 

कुंभ: आज किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी। आपको अचानक कुछ बड़ा हासिल हो सकता है। आपके अंदर जोश और उत्साह भरपूर रहेगा। छोटे भाई-बहनों से किसी चीज को लेकर मनमुटाव होने की संभावना है। अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाने का प्रयास करें।

मीन: आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। करियर में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। यदि बैंक से लोन लेना चाह रहे हैं तो उसमें भी आपको सफलता मिल सकती है। कुटुंब में खुशनुमा वातावरण देखने को मिलेगा। 

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स