Aaj Ka Rashifal 07 February 2022: आज शुभ योग में ये 4 राशि वाले पाएंगे सफलता, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की
By रुस्तम राणा | Updated: February 7, 2022 14:33 IST2022-02-07T07:18:31+5:302022-02-07T14:33:46+5:30
Aaj Ka Rashifal 07 February 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Aaj Ka Rashifal 07 February 2022: आज शुभ योग में ये 4 राशि वाले पाएंगे सफलता, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की
मेष: आज के दिन आप काफी सुरक्षित महसूस करेंगे। धन प्राप्ति के मार्ग प्रशस्त होंगे। पारिवारिक सदस्यों के साथ आनंद में समय बीतेगा। यदि स्वास्थ्य परेशानी है तो वह दूर होगी।
वृषभ: आज मुमकिन है कि परिवार वाले आपकी उम्मीदों को पूरा न कर सकें। मन खराब न करें। आत्मजनों एवं परिवारजनों से विरोध होगा। आज प्रारंभ किए हुए सभी कार्य अपूर्ण रहेंगे।
मिथुन: आज परिवार का महौल खुशनुमा बना रहेगा। आज ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग आपको मिलेगा। धन प्राप्ति के लिए शुभ दिन है। मित्रों से मुलाकात आनंदप्रद होगी और उनसे लाभ भी हो सकता है। पत्नी एवं पुत्र की ओर से लाभ रहेगा।
कर्क: आज करियर में नए सहकर्मी उलझन पैदा करेंगे। परिवारजनों से भी मुक्त मन से विचारविमर्श होगा। आवेश में आकर आलसी ना बनें। आज प्रॉपर्टी में निवेश का सही समय है।
सिंह: आप का दिन मध्यम फलदायी होगा। धार्मिक एवं मांगलिक कार्यों में आज का दिन बीतेगा एवं धार्मिक यात्रा का आयोजन भी हो सकता है। आज आप थोड़े क्रोधित रहेंगे जिस वजह से मानसिक अशांति होगी।
कन्या: आज आप ऊर्जावान दिखाई देंगे। हालांकि आपको अपने क्रोध और पर संयम रखने की सलाह दी जाती है। अचानक से कोई दुर्घटना हो सकती है। वाहन आज सावधानी से चलाएं। पैतृक संपत्ति में इजाफा हो सकता है।
तुला: आज वैवाहिक जीवन में परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। गृहस्थ जीवन में शांति एवं आनंद का वातावरण होगा एवं शारीरिक व मानसिक आरोग्य भी सुदृढ़ होगा। बीमार लोगों के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। दफ्तर में सहकर्मियों का सहयोग पूर्ण मात्रा में मिलेगा।
वृश्चिक: आज संतानों के आरोग्य व अभ्यास संबंधी चिंताओं से मन व्याकुल होगा। कार्य-सफलता न होने पर निराशा भी होगी अतः क्रोध की भावना पर संयम रखिएगा। आपको भी अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। कोर्ट कचहरी का सामना करना पड़ सकता है।
धनु: आज प्रेम जीवन में आनंद आएगा। आज का आप का दिन आनंद-प्रमोद में बीतेगा। आप से विपरीत लिंग के पात्र आपके जीवन में छाए रहेंगे। नए वस्त्रों की खरीदी होगी एवं वस्रालंकार के प्रसंग भी आएंगे।
मकर: आज आपको घरेलू जीवन में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। प्रॉपर्टी में इजाफा हो सकता है। शरीर में स्फूर्ति तथा ऊर्जा का अभाव महसूस होगा। निजी सम्बंधियों से मनमुटाव हो सकते हैं। माता जी की सेहत में सुधार हो सकता है।
कुंभ: आज आप मानसिक रूप से अपने आपको बहुत हल्का महसूस करेंगे, क्योंकि मन में छाए हुए चिंता के बादल दूर हो जाने से मन में उत्साह का संचार होगा। घर में भाई-बहनों के साथ मिलकर कोई नया कार्य करेंगें और उनके साथ दिन आनंदपूर्वक बीतेगा।
मीन: आज आपके लिए धन योग बन रहे हैं। गृह क्लेश की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। कुछ इस प्रकार हैं कि किसी के साथ भी तकरार या मनमुटाव होने की संभावना है। स्वजनों के साथ खटपट होने की संभावना है।