लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 06 March 2022: आज इन 6 राशियों के योग में सफलता, ग्रह-नक्षत्र दे रहे हैं शुभ संकेत

By रुस्तम राणा | Updated: March 6, 2022 06:37 IST

Aaj Ka Rashifal 06 February 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

मेष: आज आप कुछ नया करेंगे। घरवालों के साथ समय का आनंद लेंगे। आज पूंजी का निवेश सोच-समझकर करें। खाने-पीने में लापरवाही से स्वास्थ्य खराब होने की संभावना है। स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।

वृषभ: आज आप अपने दोस्तों के साथ अपना समय व्यतीत करेंगे। आपको काम में ज्यादा तरक्की मिलेगी। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। सरकारी कामकाज संपन्न होंगे। दूसरे शहर में यात्रा करनी पड़ सकती है।

मिथुन: आज आपका दिन अच्छा बीतेगा। घर के कामकाज में परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा। किसी काम के पूर्ण होने पर आप आप सुकुन महसूस कर सकते हैं। व्यापार में आज अच्छे नतीजे मिलेंगे।

कर्क: आज बिजनेस में बढ़ने के लिए आपको मदद मिलेगी। हालांकि आपके लिए मिलाजुला रह सकता है। किसी समारोह में भाग ले सकते हैं। घर में माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा।

सिंह: आज धन की किसी को यूं हीं उधार में न दें। पहले जांच पड़ताल अवश्य करें। घर में बड़े बुजुर्गों की सलाह अवश्य लें। अचानक से आने वाली कोई समस्या आपको थोड़ी बेचैन कर सकती है।

कन्या: आज आपके दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। आपको जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखना पड़ेगा। उतावल में निर्णय लेने या कदम उठाने से नुकसान होने की संभावना है। 

तुला: आज आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। आज आप अपने कलात्मक कार्य से सबको आकर्षित करेंगे। धन खर्च अधिक होगा। हितशत्रु आपका अहित न करें इसका ध्यान रखें। आग और पानी से बचें।

वृश्चिक: आज का दिन आपके लिए सामान्य बीतेगा। छात्र अपना समय मौज मस्ती में बिता सकते हैं। सुंदर वस्त्र या वस्त्राभूषणों की खरीदारी करेंगे। दांपत्यसुख और वाहनसुख उत्तम मिलेगा। आज घर के लिए कोई शॉपिंग कर सकते हैं। 

धनु: आज आपके मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं। आफिस में स्टाफ की मदद पाकर बहुत से कार्य पूरे कर सकेंगे। व्यापार में नई डील फाइनल हो सकती है। व्यापार में वृद्धि होगी। 

मकर: संपत्ति से जुड़े मामले में फायदा होगा। किसी को दिया हुआ धन उधार में मिल सकता है। आपको अपने खान पर ध्यान देना होगा। प्रवास होने की संभावना है। प्रिय व्यक्ति का सहवास और भाग्य वृद्धि का योग है।

कुंभ: आज  घर और बाहर हर जगह आपकी प्रशंसा होगी। हर कोई आपसे जुड़ने की कोशिश करेगा। उच्च पदाधिकारीगण आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। वैवाहिक योग है। लवमेट्स को उपहार मिलने से पूरे दिन मन प्रसन्न रहेगा।

मीन: आज सोशल मीडिया के माध्यम से आप अपने विचारों को रखेंगे। किसी मुद्दे पर आपकी लोगों से बहसबाजी हो सकती है। माता की तरफ से लाभ होगा। यात्रा का योग है, परंतु इस बीच अपनी सेहत का जरूर ख्याल रखें।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य