Aaj Ka Rashifal 05 April 2022: आज इन 3 राशिवालों को सोच-समझकर लेना होगा फैसला, वरना हो सकता है कोई बड़ा नुकसान
By रुस्तम राणा | Updated: April 5, 2022 06:38 IST2022-04-05T06:38:33+5:302022-04-05T06:38:33+5:30
Aaj Ka Rashifal 05 April 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Aaj Ka Rashifal 05 April 2022: आज इन 3 राशिवालों को सोच-समझकर लेना होगा फैसला, वरना हो सकता है कोई बड़ा नुकसान
मेष: आज सावधानी से किए गए निवेश में आपको लाभ होगा। यह समय घर और गाड़ी लेने के लिए भी अच्छा रहने वाला है। धार्मिक कार्यों में रूचि रहेगी। परिवार में खुशियां बढ़ेंगी। घर में किसी के आने से खुशी का माहौल देखने को मिल सकता है।
वृषभ: आज भाग्य का सितारा बुलंद है। आपरो सुखद और अच्छे नतीजे प्राप्त होंगे। लंबे समय से चले आ रहे संपत्ति विवाद का निपटारा हो सकता है। समाज में आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। अपने मन को स्थिर रखने का प्रयास करें।
मिथुन: आज आपको अपने कटु वाणी या फिर क्रोध में नियंत्रण रखना होगा। संपत्ति के मामले में आपको हानि हो सकती है। ध्यान से फैसले लेने होंगे। दिन व्यस्त रहने वाला है। खराब रिश्तों में सुधार होगा और मान-सम्मान बढ़ेगा। रूके हुए काम पूरे होंगे।
कर्क: आज आपको मनोवांछित परिणाम प्राप्त होंगे। धनलाभ प्राप्त होगा। नई नौकरी तलाश रहे हैं तो इसमें सफलता के योग हैं और आप सकारात्मक बने रहेंगे। आर्थिक तौर पर मजबूत होंगे। मित्रों के साथ कहीं घूमने का प्लान भी बन सकता है।
सिंह: आज आपके सामाजिक और राजनैतिक ओहदे में वृद्धि होगी। नौकरी में परिवर्तन के योग के साथ मान-सम्मान बढ़ेगा। रूके हुए धन प्राप्त होंगे। प्रेम संबंधो में मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है। लव पार्टनर की भावनाओं को समझने का प्रयास करेंगे तो रिश्ते बेहतर होंगे।
कन्या: आज आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा। धार्मिक यात्राओं पर जाने की योजना बना सकते हैं। पैसों से जुड़ी कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी से मनमुटाव की आशंका रहेगी। धन की बचत करने में कठिनाई का सामना करेंगे।
तुला: आज का दिन आपके लिए मिलाजुला साबित हो सकता है। काम को लेकर कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर सीनियर अधिकारी की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। अचानक से कोई खोई हुई चीज मिलने से मन प्रसन्न होगा।
वृश्चिक: आज आपको मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। आपके वैवाहिक जीवन में तनाव की आशंका रहेगी। न्यायिक मामलों में स्थितियां आपके पक्ष में आती नजर आएंगी। घरेलू खर्चों से मानसिक तनाव बढ़ेगा। दिन के उतर्राध का समय शुभ है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।
धनु: आज आप अपने अधूरे कार्यों को निपटाने में सभल होंगे। आपको सुखद समाचार मिलेंगे, लेकिन सेहत के मामले में सावधान रहना होगा। शत्रुओं की चाल से बचें। नये काम शुरू करने के लिए भी समय शुभ है। नौकरी से जुड़ी दिक्कतें खत्म होंगी।
मकर: आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी। घर पर मेहमान का आगमन हो सकता है। अगर सिंगल हैं तो आज आपको कोई साथी अच्छा लग सकता है। किसी से कर्ज लेने से बचें और खर्च पर संयम बरतें। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर थोड़े चिंतित दिखाई दे सकते हैं। संतान का भरपूर साथ और प्यार मिलेगा।
कुंभ: आज आपका कोई रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। आपकी खुशियों में इजाफा होगा। व्यवसाय में लाभ होगा। कानूनी और सरकारी मसलों में कोई जोखिम नहीं ले। विरोधियों से दूर रहें। अधिकारी वर्ग से लाभ होगा। धन संपत्ति के बढ़ने की संभावना है।
मीन: आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यापार में किसी प्रकार की जल्दबाजी से बचें। सो्शल मीडिया में सक्रिय दिखाई देंगे। आप दूसरों के सामने अपनी बातों को आत्मविश्वास के साथ रखेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी काबिलियत की सराहना होगी।