लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 04 August 2022: आज इन 3 राशिवालों को मिलेगा भाग्य का साथ, बड़ी सफलता मिलने की उम्मीद

By रुस्तम राणा | Updated: August 4, 2022 06:45 IST

Aaj Ka Rashifal 04 August 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

मेष: आज आपको अपने खान-पान पर सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। सेहत के प्रति लापरवाही बिल्कुल भी न बरतें। परिवारवालों के साथ मौज-मस्ती में समय बितायेंगे, जिससे पारिवारिक जीवन खुशहाल बनेगा।

वृषभ: आज आप अपनी पारिवारिक समस्या को लेकर थोड़े चिंतित दिखाई देंगे। आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। प्रेम जीवन में परिस्थितियां अनुकूल होंगी। संतान सुख प्राप्त होने की संभावना है।

मिथुन: आज आपकी मेहनत रंग लाएगी। किसी तरह का लाभ प्राप्त हो सकता है। नौकरी में परिवर्तन के योग हैं। किसी संपत्ति में निवेश कर सकते हैं। उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र अतिरिक्त ज्ञान अर्जित करेंगे।

कर्क: आज आपके अंदर जोश और उत्साह भरपूर रहेगा। लेकिन इस ऊर्जा को आपको सही दिशा में लगाना होगा। छोटे भाई-बहनों से किसी चीज को लेकर मनमुटाव होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में बढ़िया परिणाम मिलेंगे।

सिंह: आज किसी मित्र के सहयोग से रोजगार प्राप्त हो सकता है। धन प्राप्ति के योग बनेंगे। आपको व्यर्थ क्रोध से बचना होगा। किसी कानूनी मसले में फंस सकते हैं। यदि बैंक से लोन लेना चाह रहे हैं तो उसमें भी आपको सफलता मिल सकती है।

कन्या: आज आपको कार्यक्षेत्र में किसी प्रकार की उपलब्धि हासिल होगी। इससे आपका मनोबल बढ़ेगा। व्यापार में लाभ होगा, जिससे आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। छात्रों के लिए दिन अच्छा है। मन में उत्साह का संचार रहेगा।

तुला: आज छात्र अपने शैक्षिक कार्यों सफलता अर्जित करेंगे। प्रेम जीवन में गलतफहमियां दूर होंगी। धन के मामले में किसी तरह की लापरवाही बरतना नुकसानदायक हो सकता है। नौकरी के क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। 

वृश्चिक: आज आप वाहन खरीद सकते हैं। कारोबार में विस्तार होगा। मां की सेहत का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। आपको संतान सुख मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।

धनु: आज आपके घर-परिवार में कोई धार्मिक कार्य का आयोजन हो सकता है। कार्यक्षेत्र में लोग आपके काम की सराहना करेंगे। पिता जी से रिश्ते अच्छे होंगे। मन में अशांति का भाव रहेगा और आत्मविश्वास में कमी दिखाई देगी।

मकर: आज आपको मनचाहा परिणाम प्राप्त हो सकता है। हालांकि आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखना होगा। नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो उसमें आपको सफलता मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में भी सचेत रहना होगा। 

कुंभ: आज व्यापार में लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। हालांकि खर्चों की अधिकता से इनकार नहीं किया जा सकता है। आज किसी रहस्य को जानने की तीव्र इच्छा करेगी। साथ ही अपनी सेहत का भी विशेष रूप से ध्यान रखें। 

मीन: आज आपके कारोबार में परिवर्तन की संभावना बन रही है। मन में भटकाव की स्थिति रहेगी। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ तालमेल बनता दिखाई दे सकता है। कारोबार से आय में वृद्धि होगी। 

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स