Aaj Ka Rashifal 04 April 2022: आज सरकारी नौकरी में होगी तरक्की, व्यापार में उम्मीद से बढ़कर होगा फायदा

By रुस्तम राणा | Updated: April 4, 2022 06:35 IST2022-04-04T06:35:43+5:302022-04-04T06:35:43+5:30

Aaj Ka Rashifal 04 April 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Horoscope Today 04 April 2022 Read your aaj ka Rashifal | Aaj Ka Rashifal 04 April 2022: आज सरकारी नौकरी में होगी तरक्की, व्यापार में उम्मीद से बढ़कर होगा फायदा

Aaj Ka Rashifal 04 April 2022: आज सरकारी नौकरी में होगी तरक्की, व्यापार में उम्मीद से बढ़कर होगा फायदा

मेष: आज आपको अतिरिक्त धन कमाने का मौका मिलेगा। आपकी मानसिक स्थिति मजबूत होगी। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी को किसी तरह की उपलब्धि मिल सकती है। नई नौकरी मिलने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। कारोबार के लिए दिन अच्छा है।

वृषभ: नौकरी-पेशा से जुड़े जातकों को आज शानदार परिणाम मिलेंगे। निवेश सोच-समझकर करना होगा। बड़े आर्थिक फैसले लेते समय अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। विदेश संबंधी योजनाएं सफल हो सकती हैं।

मिथुन: आज आप भविष्य की योजनाओं पर गहराई से विचार करेंगे। धन मिलने की प्रबल संभावना है। कार्यक्षेत्र में किसी तरह की कामयाबी मिलने की संभावना है। सरकारी कामकाज पूर्ण होंगे और कार्य-व्यापार में भी अच्छी सफलता पाएंगे।

कर्क: आज आपको पारिवारिक क्लेश का सामना करना पड़ सकता है। अपने कार्यक्षेत्र में मन लगाकर कार्य करेंगे। आप बॉस को अपने कार्य से प्रभावित करेंगे। लोग आपके काम की सराहना करेंगे। पिता जी से रिश्ते अच्छे होंगे। यदि नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो उसमें सफलता मिलेगी।

सिंह: आज आप अपनी बातों को खुलकर दूसरों के सामने रखेंगे। आपके ज्ञान में भी वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को अपने गुरुओं का आशीर्वाद प्राप्त होगा। किसी धार्मिक आयोजन में हिस्सा लेकर पुण्य का कार्य कर सकते हैं।

कन्या: आज आपको लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। ससुराल पक्ष से कोई लाभ प्राप्त हो सकता है और अचानक से आपको धन प्राप्त भी हो सकता है। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की संभावना है। वाहन सावधानी से चलाना होगा। 

तुला: आज का दिन आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। हालांकि जीवनसाथी की भावनाओं को समझें और उसके बाद उसी के अनुरूप कार्य करें। आपको आज धन संभाल कर खर्च करना होगा। किसी अधूरे कार्य को पूरा करेंगे।

वृश्चिक: आज आपको थोड़ा सावधान रहने की सलाह दी जाती है। सेहत पर ध्यान देना होगा। कार्यक्षेत्र में आज आपको अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की सलाह दी जाती है, वे आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। खासकर गुप्त शत्रुओं से बचके रहें।

धनु: आज फिजूल में किसी से बहस न करें। लव पार्टनर से दिवाली गिफ्ट मिल सकता है। यदि अविवाहित हैं तो शादी के लिए कोई रिश्ता आ सकता है। संतान अपने क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेगी। यह देखकर आपको खुशी होगी।

मकर: आज आकस्मिक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। नई प्रॉपर्टी के खरीदने की संभावना है। मकान या वाहन खरीद सकते हैं। माता जी के आशीर्वाद से कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न हो सकता है। परिवार में खुशियां बढ़ेंगी। कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।

कुंभ: आज आपकी सेहत में सुधार आ सकता है। कार्यक्षेत्र में कोई अच्छी सूचना मिल सकती है। आपके अंदर जोश और उत्साह भरपूर रहेगा। छोटे भाई-बहनों से किसी चीज को लेकर मनमुटाव होने की संभावना है। 

मीन: आज धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। यदि बैंक से लोन लेना चाह रहे हैं तो उसमें भी आपको सफलता मिल सकती है। परिजनों के साथ खुशनुमा पल व्यतीत करेंगे। साप्ताहांत में कहीं घूमने जाने की योजना भी बन सकती है। 

Web Title: Horoscope Today 04 April 2022 Read your aaj ka Rashifal

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे