लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 02 April 2022: नवरात्रि के पहले दिन इन 6 राशियों की कटेगी चांदी, शुभ समाचार मिलने की संभावना

By रुस्तम राणा | Updated: April 2, 2022 06:43 IST

Aaj Ka Rashifal 02 April 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

मेष: आज आप खुद को भाग्यशाली महसूस करेंगे। करियर की शुरुआत में आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। प्रेम से जुड़े मामलो में सफलता मिलेगी। किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर माहौल ठीक रहेगा। भावनात्मक रूप से कमजोर फील करेंगे।

वृषभ: आज आपकी सेहत दुरूस्त रहेगी। दिन की शुरूआत किसी अच्छी खबर से होगी। लाभ प्राप्ति के प्रबल योग बनेंगे। यदि आपने किसी प्रतियोगी परीक्षा में हिस्सा लिया है तो आज आपको खुशखबरी मिल सकती है।

मिथुन: आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। आज आप अपनी मेहनत से अपने सीनियर्स का ध्यान अपनी ओर खींच सकते हैं। आपको कामकाज में किसी तरह की तकलीफ नहीं होगी। पिताजी से रिश्ते मजबूत होंगे।

कर्क: कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के योग हैं। किस्मत के सितारे आज बुलंद हैं। धर्म-कर्म के कार्य में हिस्सा ले सकते हैं। दिन में आज आप थोड़ा थकान महसूस कर सकते हैं। तीर्थ स्थल पर घूमने का मन बनेगा।

सिंह: आज आपका दिन अच्छा बीतेगा। राजनीति जैसे विषयों में आप अधिक रुचि लेंगे। अचानक से आपके सामने कोई समस्या आ सकती है, लेकिन आप अपने बौद्धिक कौशल से उस समस्या को हराने में कामयाब होंगे।

कन्या: आज आपके आत्म-विश्वास में वृद्धि होगी। आशानुकूल परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। वहीं वैवाहिक जीवन के मधुर रहने की संभावना है। जीवनसाथी के सहयोग से कोई महत्वपूर्ण कार्य को संपन्न कर सकते हैं।

तुला: ऑफिस में आपको अपने उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त हो सकता है। वे आपका नुकसान पहुंचाने का पूरा प्रयास करेंगे। ऐसे में आपको उनकी चाल से थोड़ा सतर्क रहना होगा। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी, किंतु सेहत में धन खर्च होने की संभावना है।

वृश्चिक: आज परिवार में अच्छा माहौल दिखाई देगा। यदि आप वैवाहिक जीवन में प्रवेश कर चुके हैं तो संतान प्राप्ति के योग बनेंगे। विद्यार्थियों के लिए आज का किसी पशोपेश में रहेगा। मन में यह दुविधा आगे की पढ़ाई को लेकर रहेगी।

धनु: आज आपको धनलाभ प्राप्त होगा। किसी तरह की उपलब्धि प्राप्त हो सकती है। प्रॉपर्टी में इजाफा हो सकता है। माता जी की सेहत में सुधार होगा। आज आपके जीवन में खुशियां आएंगी। 

मकर: किसी सामाजिक या फिर धार्मिक समारोह में हिस्सा ले सकते हैं। आपकी ऊर्जा में किसी तरह की कोई कमी नहीं रहेगी। भरपूर जोश के साथ आप अपने कार्य को संपन्न करेंगे। आप अपने छोटे-भाई बहनों की मदद कर सकते हैं।  

कुंभ: आज व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। दिन की शुरूआत में व्यस्तता रह सकती है। लेकिन आधे दिन के बाद थोड़ा आरामदायक महसूस कर सकते हैं। आप अपनी संवाद शैली के माध्यम से दूसरे लोगों को प्रभावित करेंगे। 

मीन: आज प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आज कोई बड़ा लाभ प्राप्त हो सकता है। आप एकाग्र मन से अपना कार्य संपन्न करेंगे। वैवाहिक जीवन में भी आपको सुखद परिणाम प्राप्त हो सकता है। 

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स