लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 01 May 2022: आज इन 4 राशियों के भाग्य में होगी वृद्धि, कार्य-व्यापार में होगा धनलाभ

By रुस्तम राणा | Updated: May 1, 2022 06:10 IST

Aaj Ka Rashifal 01 May 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

मेष: आज समाज में आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। पूरे दिन आप स्वयं को तरोताजा महसूस करेंगे। यात्रा के लिए आज का दिन अनुकूल न होने से यात्रा करना टालें। अपने करीबी लोगों से आपको अपेक्षाएं होंगी। 

वृषभ: आज आपको कार्यों में सफलता मिलेगी। विदेश जाने के इच्छुक लोगों के लिए अनुकूल संयोग खड़े होंगे। लंबी दूरी की यात्रा करने का अवसर आएगा। दोस्तों की मदद से महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है।  

मिथुन: आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ गलतफहमी पैदा होने के कारण मनमुटाव होगा। आज आपके मानसिक व्यवहार में दृढ़ता कम होने से कोई भी निर्णय तेजी से नहीं ले सकेंगे।

कर्क: आज परिजनों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। व्यवसाय में भी अनुकूल परिस्थिति रहेगी। आज आपका हर कार्य सरलता से पूर्ण होगा। मान-सम्मान मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं।

सिंह: आज का दिन आपके लिए उत्तम साबित होगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी। अचानक से आपको धन लाभ हो सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ध्यान देना होगा।

कन्या: आज का दिन आपके लिए अच्छा है। परिजनों या फिर दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। सुंदर स्थान पर पर्यटन का आयोजन होगा। शुभ समाचार मिलेगा। पत्नी और संतानों से लाभ प्राप्त होगा। 

तुला: आज आप ऊर्जावान रहेंगे। पढ़ाई लिखाई में आपका मन लगेगा। कार्यस्थल पर उच्च पदाधिकारियों के साथ महत्त्वपूर्ण मुद्दों पर विचार- विमर्श होगा। जीवनसाथी के सहयोग से कुछ महत्वपूर्ण कार्य संपन्न करेंगे।

वृश्चिक: आज का दिन आपके लिए मिलाजुला साबित हो सकता है। किसी अनजान व्यक्ति पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें। खर्च बढ़ जाने को आर्थिक तंगी अनुभव होगा। आप मानसिक बेचैनी का अनुभव करेंगे। 

धनु: आज का दिन आपके लिए अच्छा है। रिश्तेदारों के साथ मिलन भेंट हो सकती है नए कार्य की शुरुआत करेंगे। घर में भाई-बहनों के साथ मेल-मिलाप रहेगा। स्वजनों और मित्रों के साथ मिलन- मुलाकात होगी।  

मकर: आज आपके रुके हुए कार्य पूर्ण हो सकते हैं। आज किसी तरह की खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। मित्रों, परिवार के साथ मनोरंजन के स्थान या पर्यटन पर जाने का अवसर मिलेगा। स्वादिष्ट भोजन और नए वस्त्राभूषण आदि की खरीदारी होगी। 

कुंभ: आज का दिन आपके लिए मिलाजुला साबित हो सकता है। महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। यश, कीर्ति और आनंद की प्राप्ति होगी। अचानक से कोई परेशानी आ सकती है।

मीन: आज आप अपने दांपत्य जीवन में सामंजस्य बिठाने का प्रयास करेंगे। बौद्धिक चर्चा तथा बातचीत में भाग न लें। प्रणय प्रकरण में सफलता मिलेगी। प्रिय व्यक्ति के साथ मुलाकात होगी। धनागमन हो सकता है।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स