लाइव न्यूज़ :

Holika Dahan: होलिका की राख घर लाना शुभ है या अशुभ, होलिका दहन के बाद राख का क्या करें, जानिए सभी सवालों के जवाब

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 9, 2020 13:01 IST

Holika Dahan: होलिका दहन 9 मार्च को किया जा रहा है। इसके बाद 10 तारीख को होली मनाई जाएगी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार होलिका की राख का भी बहुत महत्व है।

Open in App
ठळक मुद्देHolika Dahan: होली से पहले होलिका दहन का हिंदू धर्म में है बहुत महत्वप्रह्लाद और होलिका से जुड़ी है कथा, होलिका जलाने से पहले की जाती है पूजा

Holika Dahan: होलिका दहन और रंगों के त्योहार होली पर इस बार बेहद अद्भुत संयोग बन रहे हैं। करीब ढाई हजार साल बाद ऐसा दुर्लभ योग बन रहा है जब होलिका दहन पर भद्रा का साया नहीं होगा। होलिका दहन जहां आज यानी 9 मार्च को है वहीं, होली का त्योहार मंगलवार (10 मार्च) को मनाया जाएगा। 

होली से पहले होलिका दहन का महत्व बेहद विशेष हो जाता है। इस दिन कई अन्य चीजों के साथ गेहूं, चने और जौ की बालियां अग्नि में डाली जाती है। होलिका दहन से पहले दिन में होलिका की पूजा की जाती है और फिर प्रदोष काल में दहन किया जाता है। हालांकि, होलिका दहन को लेकर कई सवाल भी अक्सर आते हैं। मसलन, होलिका दहन के बाद बची हुई राख का क्या करना चाहिए, इसका कोई महत्व है या फिर ये बहुत शुभ है? आईए, जानते हैं।

Holika Dahan: होलिका की राख का क्या है महत्व

ज्योतिष शास्त्र में होली की राख को बहुत पवित्र माना गया है। मान्यता के अनुसार शिवलिंग पर भी होली का राख अर्पण की जाती है। इस राख को अपने माथे पर भी लगा सकते हैं। यह दरअसल होलिका दहन के बाद राख नहीं बल्कि यज्ञ का एक हिस्सा बन जाता है। इसे माथे पर लगाने से भाग्योदय होता है। राख को अपने माथे पर त्रिपुंड की तरह लगाएं। 

मान्यता है कि ऐसा करने से देवी-देवता प्रसन्न होते हैं और जीवन में समृद्धि आती है। साथ ही होलिका दहन के बाद इसके बचे हुए अवशेषों को अपने घर के प्रवेश द्वार समेत बाउड्री के चारों और डालें। इससे घर में नकारात्मक प्रभाव का प्रवेश नहीं होता है। घर में अगर कोई बीमार है, या मन अशांत रहता है तो इससे भी राहत मिलती है।

यही नहीं, अगर आपके कुंडली में किसी प्रकार का ग्रह दोष है तो होलिकी की राख को जल में मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। इससे सभी प्रकार के ग्रह दोष दूर होते हैं। राख को ताबीज में पहनकर गले में भी रखा जा सकता है। इससे जादू-टोने या किसी नकारात्मक उर्जा से आपका बचाव होता है।

नोट: इस लेख में दी गई सभी जानकारी लोक आस्था के आधार पर हैं। अपेक्षित परिणाम के लिए इस विषय के जानकारों की भी सलाह जरूर लें।

टॅग्स :होलीहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल