लाइव न्यूज़ :

Holi 2019: होली पर अवश्य करें ये 5 उपाय, राहु-शनि के प्रकोप से मिलेगा छुटकारा

By गुलनीत कौर | Updated: March 18, 2019 09:37 IST

होली रंगों का पर्व किन्तु होलिका दहन पूजा को तंत्र साधना से भी जोड़ा गया है। इस पूजा के दौरान यदि कुछ शास्त्रीय टोटके किए जाएं, तो ये विभिन्न लाभ दिलाते हैं।

Open in App

हिन्दू धर्म में चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को रंगों का पर्व होली बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस वर्ष होली 2010 की तारीख 21 मार्च है। ठीक एक दिन पहले यानी 20 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा। 20 मार्च की सुबह 10:45 से अशुभ काल भद्रा प्रारंभ हो जाएगा जो कि रात 8:59 तक चलेगा। इसके बाद ही होलिका दहन की पूजा की जाएगी। 

पंचांग के अनुसार होलिका दहन की पूजा का शुभ मुहूर्त रात्रि 9 बजे के बाद से ही शुरू होगा। शास्त्रों में होलिका दहन की पूजा का बेहद महत्व है। इस पूजा से भविष्य में आने वाली अनेकों समस्याओं को खत्म किया जा सकता है। होलिका की पूजा में डालने वाली सामग्री से लेकर पूजा के बाद बचने वाली भस्म को भी पवित्र एवं महत्वपूर्ण माना जाता है।

होली रंगों का पर्व किन्तु होलिका दहन पूजा को तंत्र साधना से भी जोड़ा गया है। इस पूजा के दौरान यदि कुछ शास्त्रीय टोटके किए जाएं, तो ये विभिन्न लाभ दिलाते हैं। आज यहां हम आपको 5 ऐसे शास्त्रीय टोटके बताने जा रहेहीं जो पूर्ण रूप से सकारात्मक प्रभाव देने वाले हैं। ये आपको पापी ग्रहों जैसे कि राहू, केतु, शनि से बचाएंगे। साथ ही शत्रुओं का नाश करेंगे।

होली के प्रसिद्ध टोटके:

1) पापी ग्रह राहू-केतु-शनि के बुरे प्रभाव से बचने के लिए होलिका दहन की भस्म का प्रयोग करें। होलिका दहन की रात पूजा होने के अगले दिन भस्म ठंडी होने पर उसे एक शीशी में भर लें। रोजाना इस भस्म को स्नान से पूर्ण या फिर घर से निकलने से पहले इस भस्म से तिलक करें

2) बुरी नजर, टोने, किसी व्यक्ति के कराए हुए अनिष्ट कार्य से बचना हो तो होलिका दहन की रात जलती अग्नि के सामने खड़े हो जाएं। हाथ की मुट्ठी में नमक, लाल मिर्च, राई भरकर अपने ऊपर वार लें। ऐसा करते हुए मन ही मन उस व्यक्ति का नाम लें जिससे आप बचना चाहते हैं और फिर पूरी ताकत से मुट्ठी में लिया सामान अग्नि की ओर फेंक दें

3) होली की भस्म का भगवान शिव से भी खास संबंध है। चूंकि भस्म को भगवान शिव के वस्त्र माना गया है इसलिए वे भक्त द्वारा भस्म अर्पित किए जाने पर प्रसन्न होते हैं। होलिका दहन की भस्म को लगातार 11 दिन भगवान शिव को अर्पित करें। शिव कृपा से जीवन के कई सारे कष्ट दूर हो जाएंगे

4) होली के दिन विष्णु उपासना को शुभ माना जाता है। होली की सुबह जल्दी उठें। स्नान करें और फिर भगवान विष्णु से संबंधित कोई भी पाठ या मंत्र का  जाप करें। इसके पश्चात विष्णु को पीली मिठाई का भोग लगाएं और सुखद भविष्य की कामना करें

यह भी पढ़ें: होली 2019: तुरंत घर से बाहर कर दें ये अशुभ वस्तुएं, वरना दरवाजे से लौट जाएंगी खुशियां

5) लंबे समय से घर आया धन रुकता नहीं है, धन हानि अधिक हो रही है, लक्ष्मी आपसे नाराज हैं तो होली के दिन एक एकाक्षी नारियल की पूजा करके लाल कपड़े में लपेट कर उसे दुकान में या व्यापार स्थल पर रखें। इसके साथ स्फटिक का शुद्ध श्रीयंत्र रखें। होली पर इस टोटके को करने से दिन दूनी रात चौगुनी वृद्धि होगी

टॅग्स :होलीपूजा पाठहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल