लाइव न्यूज़ :

होली 2019: होली नहीं मनाते तो घर बैठे करें ये 5 काम, बोरियत की होगी छुट्टी

By गुलनीत कौर | Updated: March 21, 2019 07:22 IST

रंगों का पर्व होली (Holi 2019) 21 मार्च को मनाया जाएगा। 20 मार्च को छोटी होली पर होलिका दहन किया जाएगा और 21 मार्च को रंग खेला जाएगा। हिंदू धर्म में यह त्यौहार बहुत महत्व रखता है। होली से कई धार्मिक मान्यताएं जुड़ी हुई हैं।

Open in App

रंग और होली अमूमन सभी को पसंद होती है। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें ये त्योहार बिलकुल नहीं भाता। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। जैसे कि होली के रंगों की स्मेल, होली में रंग वाले पानी से प्रॉब्लम, स्किन और बाल खराब होते हैं इसलिए भी लोग होली नहीं खेलते। अगर आप भी इनमें से किसी एक कारण या फिर कोई भी अन्य कारण की वजह से खोली खेलना पसंद नहीं करते हैं और होली की छुट्टी पर बेहद बोरियत महसूस करते हैं तो हम आपको यहां बताएंगे कि आप होली के दिन क्या क्या कर सकते हैं। 

वे लोग जिन्हें होली खेलना नहीं पसंद वे होली से कुछ दिन पहले ही शहर से बाहर घूमने जाने का प्लान बना लेते हैं। होली के मौके पर हिल स्टेशन का मौसम भी बढ़िया होता है। लेकिन इस साल अगर आपने कोई प्लान नहीं बनाया है और होली के मौके पर आप घर पर ही हैं तो बोरियत को मात देने के लिए आगे बताए जा रहे 5 काम अवश्य करें। ये सारे काम बजट में घर बैठे ही किए जा सकते हैं।

1) अगर आप किताबें या कहानियां पढ़ने के शौक़ीन हैं तो होली के मौके पर एक अच्छी किताब पढ़ें। किताब पढने के साथ गरमा गर्म चाय या कॉफ़ी हो जाए तो मजा ही आ जाएगा

2) किताब पढ़ने के अलावा अगर आपके पास किसी अच्छी फिल्म की वीडियो है तो तीन घंटे तो आराम से निकल जाएंगे। आजकल नेटफ्लिक्स पर कई सारे सीजन हैं, होली की छूती आप इन्हें देखते हुए आराम से बिता सकते हैं

3) अब अगर घर बैठे फिल्म देखने का मन नहीं है तो फोन उठाएं और मूवी टिकट बुक कर लें। कोई दोस्त या पार्टनर ही अगर मिल जाए तो उसके साथ मूवी देखने निकल जाएं। होली के मौके पर कई सिनेमा घरों में मूवी टिकट पर भारी छूट भी मिलती है

यह भी पढ़ें: होली पर दोस्तों को facebook, whatsapp पर भेजें ये जबरदस्त SMS, Messages, Images, Shayri

4) अब अगर किताब पढ़ ली, मूवी भी देख ली, इसके बाद भी समय बचा हिया तो थोड़ी होली शॉपिंग हो जाए? होली शॉपिंग से हमारा मतलब है कि त्यौहार को देखते हुए कई ऑनलाइन वेबसाइट होली डिस्काउंट देती हैं। इसका फायदा उठाएं। आपका वक्त भी बीत जाएगा और आप सस्ता सामान खरीदते हुए कई सारे पैसे भी बचा लेंगे

5) होली की छुट्टी के दिन बोरियत को काटने के लिए कुछ मस्ती भरा काम करना चाहते हैं तो अपना फोन उठाएं और उस दोस्तों को घर पर इनवाईट करें जो होली नहीं खेलते हैं। बाहर से खाना आर्डर करें या फिर हाहें तो दोस्तों के साथ मिलकर कुछ स्नैक्स बनाएं और खूब एन्जॉय करें

टॅग्स :होली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi: उत्तम नगर में बवाल, होली पर युवक की हत्या से गुस्साएं लोग; सड़कों पर गाड़ियों में लगाई आग

पूजा पाठRang Panchami 2026: होली के बाद क्यों मनाई जाती है रंग पंचमी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, और पंचमी तिथि का महत्व

भारतजल्द घोड़ी चढ़ेंगे चिराग पासवान?, मां रीना पासवान ने कहा-पूरा परिवार शादी के लिए तैयार

भारतHoli 2026: होली के रंग में रंगा है बिहार, आम से खास लोग दिख रहे हैं रंगों में सराबोर 

भारतHoli 2026: आज दिल्ली मेट्रो से नमो भारत तक बदला समय, जानें कब से मिलेगी सर्विस

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग