लाइव न्यूज़ :

होली 2019: राशि अनुसार चुनें अपना रंग, ज्योतिष के ग्रहों का मिलेगा पूरा सपोर्ट, बनेंगे भाग्यशाली

By गुलनीत कौर | Updated: March 18, 2019 16:06 IST

ज्योतिष शास्त्र की राय में होली के दिन इस्तेमाल होने वाला हर रंग ज्योतिष के ग्रहों और इन बारह राशियों से जुड़ा है। अगर हर इंसान अपनी राशि के अनुसार होली के रंग का इस्तेमाल करे तो उसकी कुंडली के कई दोष शांत हो सकते हैं।

Open in App

रंगों का पर्व होली इस साल 21 मार्च, 2019 को है। एक रात पहले यानी 20 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा। ज्योतिष परिणामों के मुताबिक होलिका दहन की पूजा के लिए रात नौ बजे के बाद शुभ मुहूर्त निकला है। उससे पहले सुबह 10:45 से रात 8:59 तक अशुभ काल भद्रा चलेगा। इसके समाप्त होने के बाद ही पूजन का शुभ कार्य किया जाएगा। 

होलिका दहन की अगले सुबह हर्षोल्लास के साथ रंगवाली होली खेली जाएगी। कुछ लोगों को होली खेलना नहीं पसंद। कारण है केमिकल वाले रंग और इन रंगों से आने वाली स्मेल। लेकिन अगर हम आपको ज्योतिष शास्त्र की दृष्टि से रंगों का महत्व बताएंगे तो आप भले ही थोड़ा बहुत, लेकिन होली पर रंगों का इस्तेमाल जरूर करेंगे।

होली के रंग का महत्व

ज्योतिष शास्त्र सौरमंडल के नौ ग्रहों पर आधारित है। इन नौ ग्रहों के भीतर ज्योतिष की बारह राशियां आती हैं जिन्हें अंग्रेजी में हम जोडिएक साइन के नाम से जानते हैं। इन सभी बारह राशियों के भीतर आने वाले लोगों पर ज्योतिष के ग्रहों का प्रभाव बना रहता है। ग्रहों की अनुकूलता हिंदगी सँवारे रखती है लेकिन जिसे ही ये ग्रह बिगड़ते हैं, जीवन में भी उथल-पुथल मच जाती है। 

ज्योतिष शास्त्र की राय में होली के दिन इस्तेमाल होने वाला हर रंग ज्योतिष के ग्रहों और इन बारह राशियों से जुड़ा है। अगर हर इंसान अपनी राशि के अनुसार होली के रंग का इस्तेमाल करे तो उसकी कुंडली के कई दोष शांत हो सकते हैं। ये रंग अपने प्रभाव से ग्रहों के दोष से व्यक्ति को मुक्त करा सकते हैं। परिणाम स्वरूप व्यक्ति सुखद भविष्य की ओर रुख कर सकता है। तो चलिए आगे जानते हैं होली 2019 के भाग्यशाली रंग।

राशि अनुसार होली 2019 के भाग्यशाली रंग (Lucky color for holi 2019 according to zodiac signs):

मेष राशि - केसरी, पीलावृषभ राशि - केसरीमिथुन राशि - नीलाकर्क राशि - संतरीसिंह राशि - सुनहराकन्या राशि - संतरी, पीलातुला राशि - हरावृश्चिक राशि - लालधनु राशि - बैंगनीमकर राशि - ग्रेकुंभ राशि - नीलामीन राशि - हरा या समुद्री हरा

यह भी पढ़ें: Holi 2019: होली पर अवश्य करें ये 5 उपाय, राहु-शनि के प्रकोप से मिलेगा छुटकारा

ऐसे मनाएं होली, पाएं ग्रहों की अनुकूलता:

होली खेलने वाले हर तरह के रंग से होली खेलते हैं, मगर राशि अनुसार रंगों का लाभ पाना है तो होली की सुबह उठकर सबसे पहले अपनी राशि के हिसाब से चेहरे पर रंग लगवाएं। इसके लिए घर के कीस बड़े-बुजुर्ग को आपको रंग लगाने को कहें। उनके आशीर्वाद से आपके जीवन का हर कष्ट धीरे धीरे दूर हो जाएगा। 

टॅग्स :होलीज्योतिष शास्त्रराशिचक्रज्योतिषीय संकेत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स