लाइव न्यूज़ :

Holi 2019: क्या है होलाष्टक, कब से है शुरू, क्यों नहीं करते शुभ कार्य, जानें

By गुलनीत कौर | Updated: March 13, 2019 11:59 IST

धर्म शास्त्रों के अनुसार होली से ठीक आठ दिनों पहले अशुभ काल प्रारंभ हो जाता है। इसे 'होलाष्टक' के नाम से जाना जाता है। यूं तो होलाष्टक आठ दिनों का होता है। मगर इस साल यह केवल सात दिनों का है।

Open in App

रंगों का पर्व होली इस वर्ष 20 और 21 मार्च को है। 20 मार्च को होलिका दहन के बाद अले दिन 21 मार्च को रंगवाली होली यानी दुल्हंडी मनाई जाएगी। पंचांग के अनुसार 20 मार्च की सुबह 10 बजकर 45 मिनट से अशुभ काल भद्रा प्रारंभ हो जाएगा जो कि रात 8 बजकर 59 मिनट तक रहेगा। इस कारण से रात 9 बजे के बाद ही होलिका दहन किया जाएगा।

होलाष्टक 2019 तिथि, समय, महत्व (Holashtak 2019 date, time, significance)

होलिका दहन के दौरान भद्रा काल का ध्यान रखा जाना अति आवश्यक होता है नहीं तो पूजा निष्फल मानी जाती है। इसके अलावा होली से ठीक आठ दिन पहले प्रारंभ होने वाले होलाष्टक का भी विशेष ख्याल रखा जाता है। ये आठ दिन शास्त्रों में अशुभ माने जाते हैं। 14 मार्च, दिन बृहस्पतिवार से होलाष्टक प्रारंभ हो रहा है जो कि 20 मार्च होलिका दहन तक मान्य है।

यूं तो होलाष्टक आठ दिनों का होता है। मगर इस साल यह केवल सात दिनों का है। 14 से 20 मार्च के बीच कई कार्य करना वर्जित होगा। ज्योतिष और धर्म की दिष्टि से होलाष्टक एक 'दोष' माना जाता है जिसमें यदि कोई शुभ कार्य किया जाए तो वह फलित सिद्ध नहीं होता है। 

क्या है होलाष्टक? (What is Holashtak)

धर्म शास्त्रों के अनुसार होली से ठीक आठ दिनों पहले अशुभ काल प्रारंभ हो जाता है। इसे 'होलाष्टक' के नाम से जाना जाता है। इसके पीछे पौराणिक कथा है जिसके अनुसार हिरण्यकश्यप नामक एक राजा थे। वे बहुत बड़े नास्तिक थे। किन्तु उनका पुत्र प्रहलाद भगवान विष्णु का परम भक्त था। हिरण्यकश्यप ने बहुत कोशिश की कि प्रहलाद भगवान विष्णु की भक्ति छोड़ दे, किन्तु उसकी हर कोशिश असफल रही।

आखिरकार फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को राजा हिरण्यकश्यप ने अपन ही पुत्र प्रहलाद को बंदी बना लिया। उसने सोचा कि वह डर से विष्णु की भक्ति छोड़ देगा। मगर लगातार आठ दिन प्रहलाद विष्णु भक्ति में लीन रहा। आठवें दिन होलिका प्रहलाद को लेकर अग्नि में  बैठ गई। होलिका को वरदान था कि वह जलेगी नहीं, किन्तु भगवान विष्णु के चमत्कार से होलिका जल गई, प्रहलाद बच गया। तब से आजतक इन आठ दिनों को बेहद अशुभ माना गया है। 

भगवान शिव से जुड़ा है होलाष्टक

एक अन्य पौराणिक कथा के अनुसार फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान शिव ने कामदेव को भस्म किया था। इसके बाद संसार में शोक फ़ैल गया। परिवार की खुशियां खत्म हो गईं। तब कामदेव की पत्नी ने शिव से कामदेव की भूल की क्षमा माँगी और वरदान हेतु शिव ने कामदेव को पुनर्जीवित कर दिया।

कामदेव को भस्म करने से लेकर अगले आठ दिनों तक आज भी शोक मनाया जाता है। इन दिनों को 'होलाष्टक' का नाम देकर अशुभ माना जाता है। इसके बाद कामदेव के पुनर्जीवित होने की खुशी में दुल्हंडी (रंगवाली होली) का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है।

यह भी पढ़ें: होली की रात कर लें ये एक उपाय, लक्ष्मी की होगी कृपा, धन से भर जाएगी तिजोरी

होलाष्टक पर ये कार्य ना करें (Do's, dont's for Holashtak 2019)

- मांगलिक कार्य- शुभ कार्य- विवाह- मुंडन- गृह प्रवेश- गर्भाधान- नए बिज़नेस/कार्य की शुरुआत

 

टॅग्स :होलीहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठMargashirsha Purnima 2025 Date: कब है मार्गशीर्ष पूर्णिमा? जानिए तिथि, दान- स्नान का शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और महत्व

पूजा पाठDecember Vrat Tyohar 2025 List: गीता जयंती, खरमास, गुरु गोबिंद सिंह जयंती, दिसंबर में पड़ेंगे ये व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट

पूजा पाठVivah Panchami 2025: विवाह पंचमी 25 नवंबर को, वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ाने के लिए इस दिन करें ये 4 महाउपाय

भारतदरगाह, मंदिर और गुरुद्वारे में मत्था टेका?, बिहार मतगणना से पहले धार्मिक स्थल पहुंचे नीतीश कुमार, एग्जिट पोल रुझान पर क्या बोले मुख्यमंत्री

पूजा पाठKartik Purnima 2025: कार्तिक पूर्णिमा आज, जानें महत्व, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठगोवा अग्निकांड: कौन हैं सौरभ लूथरा? अरपोरा के बर्च नाइट क्लब के संस्थापक आग में 25 लोगों की मौत के बाद अब पुलिस जांच के दायरे में

पूजा पाठPanchang 07 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 07 December 2025: आज इन 3 राशियों के लिए दिन रहेगा चुनौतीपूर्ण, वित्तीय नुकसान की संभावना

पूजा पाठसभ्यता-संस्कृति का संगम काशी तमिल संगमम

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 06 December 2025: आज आर्थिक पक्ष मजबूत, धन कमाने के खुलेंगे नए रास्ते, पढ़ें दैनिक राशिफल