लाइव न्यूज़ :

आज शुक्रवार से खोले गए हेमकुंड साहिब गुरूद्वारे के कपाट, जानें यात्रा के दौरान किन नियमों का करना होगा पालन

By गुणातीत ओझा | Updated: September 4, 2020 20:16 IST

Open in App
ठळक मुद्देप्रसिद्ध हेमकुंड साहिब गुरूद्वारे के कपाट शुक्रवार सुबह श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गये।सीमा सड़क संगठन और सेना की एक टुकड़ी भी पहले दिन की पूजा में शरीक हुई।

गोपेश्वर। उत्तराखंड के चमोली जिले के उच्च हिमालय क्षेत्र में करीब 15,000 फुट की उंचाई पर स्थित प्रसिद्ध हेमकुंड साहिब गुरूद्वारे के कपाट शुक्रवार सुबह श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गये। दिल्ली और पंजाब से आये 125 से अधिक तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे के साथ सुबह नौ बजे श्री हेमकुण्ड साहिब के कपाट खोले जाने की परंपरागत रस्म अदा की गई। सीमा सड़क संगठन और सेना की एक टुकड़ी भी पहले दिन की पूजा में शरीक हुई।

हेमकुंड गुरूद्वारे के साथ ही वहां स्थित लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गये । उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने हेमकुंड साहिब गुरुद्वारे और लक्ष्मण मंदिर के कपाट खोले जाने पर सभी श्रद्धालुओं को बधाई और शुभकामनायें दीं । उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के चलते इस वर्ष यहां सीमित संख्या में यात्रियों को जाने की अनुमति दी जा रही है। इस संबंध में उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से कोविड-19 संबंधी दिशानिर्देशों का पालन करने का अनुरोध भी किया।

कोविड-19 महामारी के चलते इस वर्ष हेमकुंड साहिब गुरूद्वारे के कपाट तीन माह की देरी से खुले हैं । हेमकुंड गुरूद्वारे के प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि कोरेना संकट के बीच भी हेमकुण्ड साहिब के दर्शनों के लिए लोगों में उत्साह बना हुआ है। उन्होंने बताया कि तीर्थयात्रा अगले माह के पहले सप्ताह तक चलेगी और उसके बाद इस क्षेत्र में हिमपात शुरू होने के कारण उसे शीतकाल के लिए बंद कर दिया जाएगा । हेमकुंड साहिब पहुंचने के लिए बदरीनाथ से 15 किलोमीटर पहले गोविंदघाट कस्बे से 19 किलोमीटर की पैदल यात्रा करनी पडती है । इन 19 किलोमीटर में से छह किलोमीटर की खड़ी चढाई है जो काफी दुरूह होती है।

टॅग्स :धार्मिक खबरें
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठTulsi Vivah 2025: तुलसी विवाह के लिए ये हैं 7 भोग जो सौभाग्य की देते हैं फुल गारंटी

पूजा पाठप्रेरणा: प्रेमानंद महाराज से सीखें मन को नियंत्रित करने की कला

पूजा पाठLord Shiva: भोलेनाथ के अचूक 'शिव महिम्न: स्तोत्र' के पाठ से होती है सुखों की प्राप्ति, जानिए इस पाठ की महिमा

पूजा पाठLord Ganesh: गणपति क्यों करते हैं मूसक की सवारी, क्या है भगवान गणेश के दिव्य वाहन की कथा, जानिए यहां

पूजा पाठHanuman Jayanti 2024: पंचमुखी हनुमान के पूजन से दूर होता है भय, बढ़ता है आत्मविश्वास, जानिए रुद्रावतार के इस महास्वरूप की कहानी

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य