लाइव न्यूज़ :

Full Moon: 20 साल बाद आसमान में आज रात दिखेगा चांद से जुड़ा ये अद्भुत नजारा, इसके बाद 2049 में आयेगा नजर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 13, 2019 09:06 IST

Harvest Moon: इसे कई लोगों द्वारा अशुभ और डरावना माना गया है। यह कहानी ईसाई धर्म और जीसस को सूली पर चढ़ाने से जुड़ी है। बहरहाल, इसके बाद 13 अगस्त, 2049 वह तारीख होगी जब शुक्रवार को हार्वेस्ट मून दिखाई देगा।

Open in App
ठळक मुद्देHarvest Moon: आकाश में 20 साल बाद 13 तारीख और शुक्रवार को नजर आयेगा हार्वेस्ट मूनदुनिया भर में कई लोग इसे अशुभ संकेत मानते हैं, ईसाई धर्म और जीसस से जुड़ी है इसकी कहानी

Harvest Moon 2019: आज का दिन (13 सितंबर) एक खगोलीय घटना के कारण बेहद अहम होने जा रहा है। आज आसमान में करीब 20 साल बाद होगा जब किसी महीने की 13 तारीख और शुक्रवार को हार्वेस्ट मून नजर आने वाला है। दुनिया भर में कई लोग इसे अशुभ संकेत मानते हैं। हिंदू धर्म के लिहाज से एक खास बात ये है कि आज से श्राद्ध (Pitru Paksha) की शुरुआत भी हो रही है। आखिर क्या होता है हार्वेस्ट मून, आईए जानें इस बारे में...

Harvest Moon 2019: क्या है क्यों और दिया गया ये नाम

आमतौर पर सूर्यास्त होने के औसतन 50 मिनट बाद चंद्रमा उगता है। हालांकि, हार्वेस्ट मून के समय सूर्य ढलने के कुछ ही मिनटों बाद चांद उग आता है। इस कारण शाम में ही हल्की सी रोशनी दिखने लगती है। इस रोशनी में हल्की लालिमा रहती है। पश्चिमी मान्यता के अनुसार इससे किसानों को गर्मियों की फसल काटने के दौरान मदद मिलती है। इसलिए फसल शब्द से जोड़ते हुए इस खगोलीय घटना को हार्वेस्ट मून कहा गया है। 

Harvest Moon 2019: तारीख 13 और शुक्रवार, क्यों कहा गया है अशुभ?

यह कहानी ईसाई धर्म और जीसस को सूली पर चढ़ाने से जुड़ी है। कहते हैं कि जीसस को शुक्रवार को सूली पर चढ़ाने से एक दिन पहले उनके उस कमरे में कुल 13 लोग मौजूद थे जहां उन्होंने आखिरी रात का भोजन किया। यह गुरुवार का दिन था और यही जीसस की आखिरी मोंडी (Maundy) प्रक्रिया भी हुई थी। ईसाई मान्यताओं में पैरों को धोने की प्रक्रिया मोंडी कहा गया है। यह 13 तारीख थी।

इसलिए शुक्रवार को अशुभ दिन और 13 को अशुभ तारीख माना गया है। इत्तेफाक ऐसा है कि आज शुक्रवार है और 13तारीख भी है। भारत में फुल मून अपने चरम पर आज आधी रात (14 सितंबर) को 12:33 AM पर पहुंचेगा। इसके बाद 13 अगस्त, 2049 वह तारीख होगी जब शुक्रवार को हार्वेस्ट मून दिखाई देगा।

टॅग्स :चंद्रमा
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठApril 2026 Full Moon: क्यों खास है इस बार की चैत्र पूर्णिमा? आसमान में दिखेगा 'पिंक मून', जानें दिखने का सही समय

पूजा पाठPunrima April 2026: चैत्र पूर्णिमा में दिखाई देगा 'पिंक मून', जानें तारीख, समय और महत्व के बारे में

पूजा पाठEid-ul-Fitr 2026 Date: सऊदी अरब, भारत और यूएई में कब दिखेगा ईद का चांद? यहां पढ़ें पूरी जानकारी

पूजा पाठChandra Grahan 2026: दिल्ली, मुंबई समेत शहरों में कितने बजे दिखेगा चंद्र ग्रहण? जानें सूतक काल का समय

पूजा पाठLunar Eclipse 2026: 3 मार्च को दिखेगा 'ब्लड मून', नोट कर लें ग्रहण का सही समय और बेस्ट व्यूइंग पॉइंट्स

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल