Hartalika Teej 2024 Nirjala Vrat Rules: हरतालिका तीज पर निर्जला व्रत रखते समय ध्यान रखे ये 3 बातें, नहीं पड़ेंगी बीमार

By मनाली रस्तोगी | Updated: September 2, 2024 08:02 IST2024-09-02T05:35:52+5:302024-09-02T08:02:22+5:30

Hartalika Teej 2024 Nirjala Vrat Rules: पंचांग के अनुसार, हरतालिका तीज का त्योहार भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस वर्ष, तृतीया तिथि गुरुवार, 5 सितंबर को दोपहर 12:21 बजे शुरू होगी और शुक्रवार, 6 सितंबर को दोपहर 3:01 बजे समाप्त होगी।

Hartalika Teej 2024 Nirjala Vrat Rules Keep these 3 things in mind during Nirjala Vrat on Hartalika Teej, you will not fall ill. | Hartalika Teej 2024 Nirjala Vrat Rules: हरतालिका तीज पर निर्जला व्रत रखते समय ध्यान रखे ये 3 बातें, नहीं पड़ेंगी बीमार

Hartalika Teej 2024 Nirjala Vrat Rules: हरतालिका तीज पर निर्जला व्रत रखते समय ध्यान रखे ये 3 बातें, नहीं पड़ेंगी बीमार

Highlightsहरतालिका तीज के व्रत की तिथि उदया तिथि के अनुसार 6 सितंबर, 2024 है।हरतालिका तीज पर महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं।इस दिन महिलाएं अन्न के साथ ही जल का भी सेवन नहीं करती हैं।

Hartalika Teej 2024 Nirjala Vrat Rules: पंचांग के अनुसार, हरतालिका तीज का त्योहार भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस वर्ष, तृतीया तिथि गुरुवार, 5 सितंबर को दोपहर 12:21 बजे शुरू होगी और शुक्रवार, 6 सितंबर को दोपहर 3:01 बजे समाप्त होगी। हरतालिका तीज के व्रत की तिथि उदया तिथि के अनुसार 6 सितंबर, 2024 है।

वहीं, हरतालिका तीज पर महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं। इस दिन महिलाएं अन्न के साथ ही जल का भी सेवन नहीं करती हैं। ऐसे में निर्जला व्रत करने से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए हरतालिका तीज के मौके पर महिलाओं को निर्जला व्रत करने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए ताकि इस अवसर पर स्वास्थ्य संबंधी परेशानी न हो।

दही या नारियल पानी पिएं

व्रत रखने से पहले दही या नारियल पानी का सेवन करिए। नारियल पानी शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है और दही खाने से अधिक प्यास नहीं लगती है। निर्जला व्रत से पहले दही या नारियल पानी का सेवन करने से व्रत के दौरान ज्यादा प्यास नहीं लगेगी।

धूप में जाने से बचें

धूप के कारण शरीर में पानी की कमी होने लगती है। इसकी वजह से बहुत अधिक प्यास लगने लगती है। व्रत के दौरान आप प्यास पर तो काबू कर लेते हैं, लेकिन शरीर को पानी की जरूरत महसूस होती है, जिसे पूरा न करने पर चक्कर आना, सिर दर्द होना जैसी समस्याएं हो सकती है। इससे बचने के लिए कि धूप व गर्मी से बचें।

थकान से बचने के लिए करें ये काम

जब आप ज्यादा काम करते हैं तो थकान महसूस होती है। ऐसे में थकावट को कम करने के लिए शरीर पानी मांगता है। चूंकि व्रत है तो आप पानी नहीं सकते। इसलिए इस दिन ज्यादा काम करने से बचना चाहिए।

Hartalika Teej 2024: शुभ मुहूर्त

-ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4:30 बजे से 5:16 बजे तक रहेगा।

-अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:54 बजे शुरू होगा और दोपहर 12:44 बजे समाप्त होगा।

-राहु काल सुबह 10:45 बजे से दोपहर 12:19 बजे तक रहेगा।

-पूजा मुहूर्त सुबह 6:02 बजे से 8:33 बजे तक दो घंटे आधे घंटे तक रहेगा।

-रवि योग सुबह 9:25 बजे शुरू होगा और 7 सितंबर 2024 को सुबह 6:02 बजे तक रहेगा।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों की Lokmat Hindi News पुष्टि नहीं करता है। यहां दी गई जानकारी मान्यताओं पर आधारित हैं। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ से परामर्श लें।)

Web Title: Hartalika Teej 2024 Nirjala Vrat Rules Keep these 3 things in mind during Nirjala Vrat on Hartalika Teej, you will not fall ill.

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे