Ram Navami 2020: अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को इन भक्ति भरे संदेशों से दें रामनवमी की बधाई
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 2, 2020 08:48 IST2020-04-02T08:48:27+5:302020-04-02T08:48:27+5:30
श्रीराम चन्द्र का जन्म चैत्र शुक्ल की नवमी के दिन पुनर्वसु नक्षत्र तथा कर्क लग्न में रानी कौशल्या की कोख से, राजा दशरथ के घर में हुआ था।

Ram Navami 2020: अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को इन भक्ति भरे संदेशों से दें रामनवमी की बधाई
Ram Navami 2020: चैत्र महीने में मनाई जाने वाली नवमी यानी राम नवमी को स्नातन धर्म में बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन मर्यादा परुषोत्तम राम का जन्म हुआ था। त्रेतायुग में रावण के अत्याचारों का खात्मा करने तथा धर्म की पुन: स्थापना के लिये भगवान विष्णु ने श्री राम के रूप में अवतार लिया था।
श्रीराम चन्द्र का जन्म चैत्र शुक्ल की नवमी के दिन पुनर्वसु नक्षत्र तथा कर्क लग्न में रानी कौशल्या की कोख से, राजा दशरथ के घर में हुआ था। यह पर्व भारत में श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जाता है।
रामनवमी वाले दिन ही माता दुर्गा की नवरात्रि समाप्त होती है। इस शुभ तिथि को उपासक रामनवमी के रूप में मनाते हैं और पवित्र नदियों में स्नान करके पुण्य के भागीदार होते है।
आज के दिन को भी व्यक्ति अपने दोस्तों, परिजनों और रिश्तेदारों को राम नवमी की शुभकामनाएं देना नहीं भूलता है। हम आपको रामनवमी के भक्ति से भरे मैसेज बता रहे हैं जिन्हें आप बधाई के लिए एक-दूसरे से शेयर कर सकते हैं।




