लाइव न्यूज़ :

Happy Dussehra 2019: देश भर में विजयादशमी की धूम, पीएम मोदी ने दिल्ली के द्वारका में किया रावण दहन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 8, 2019 19:56 IST

Open in App
ठळक मुद्देदेश भर में मनाया गया दशहरा का त्योहार, पीएम मोदी ने भी किया रावण दहनचंडीगढ़ में जला सबसे लंबा रावण, कर्नाटक में मैसूर पैलेस को सजाया गया

Dussehra 2019: बुराई पर अच्छाई के जीत के प्रतीक दशहरा का जश्न पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। देश के कई हिस्सों में रावण दहन आज किया गया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के द्वारका क्षेत्र में आयोजित होने वाले दशहरा समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे हैं।

पीएम मोदी ने द्वारका सेक्टर 10 में डीडीए ग्राउंड में द्वारका श्री राम लीला सोसाइटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में रावण दहन किया। इससे पहले उन्होंने इसी ग्राउंड से देशवासियों को संबोधित भी किया। वहीं, दूसरी ओर देश के कई दूसरे हिस्सों से भी रावण दहन की तस्वीरें आईं। चंडीगढ़ में सबसे बड़े 221 फीट रावण का पुतला जलाया गया।

08 Oct, 19 08:44 PM

विजयादशमी के मौके पर कुछ ऐसा सजा है कर्नाटक में स्थित मैसूर पैलेस.. 

08 Oct, 19 07:55 PM

दिल्ली: कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने दिल्ली में नव श्री धार्मिक लीला कमेटी की ओर से आयोजित दशहरा कार्यक्रम में हिस्सा लिया।  

08 Oct, 19 07:53 PM

महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ रावण दहन.. 

08 Oct, 19 07:52 PM

चंडीगढ़ में जलाया गया 221 फीट का रावण। आयोजकों के अनुसार यह भारत में सबसे लंबी बनाई गई रावण की प्रतिमा है।  

08 Oct, 19 07:14 PM

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने किया रावण दहन  

08 Oct, 19 06:53 PM

उप-राष्ट्रपति वैंकेया नायडू और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने श्री राम धार्मिक लीला कमेटी के दशहरा आयोजन में हिस्सा लिया।  

08 Oct, 19 06:35 PM

पीएम मोदी ने दिल्ली के द्वारका के रामलीला मैदान में रावण दहन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में यहां लोग मौजूद हैं। पीएम मोदी ने 107 फीट के रावण का दहन किया। 

08 Oct, 19 06:24 PM

इस विजयादशमी पर और इस मौके पर जबकि महात्मा गांधी की भी जयंती के 150 साल पूरे हो रहे हैं, 'मैं अपने देशवासियों से एक गुजारिश करना चाहता हूं। इस साल एक मिशन शुरू करें और इसे हासिल करने की कोशिश करें। यह मिशन कुछ भी हो सकता है जैसे खाने बर्बाद नहीं करेंगे, एनर्जी बचाएंगे, पानी बचाएंगे।'  

08 Oct, 19 06:21 PM

दिल्ली का द्वारका में रामलीला ग्राउंड में पीएम मोदी- 'उत्सव हमें जोड़ते भी हैं, हमें मोड़ते भी हैं। उत्सव उमंग भी भरते हैं, उत्साह भी भरते हैं और नए-नए सपनों को सजने का सामर्थ्य भी देते हैं।'  

08 Oct, 19 06:11 PM

08 Oct, 19 06:09 PM

पीएम मोदी ने दिल्ली के द्वारका पहुंचकर देशवासियों को एक बार फिर दशहरा की बधाई दी। पीएम मोदी ने साथ ही कहा- 'भारत उत्सवों का देश है।'

08 Oct, 19 05:48 PM

धिकतर भारतीयों के लिए विजयदशमी का पर्व रावण पर राम की और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। लेकिन महाराष्ट्र के अकोला जिले के एक छोटे से गांव के निवासी भक्तिभाव से रावण की पूजा करते हैं। संगोला गांव में रावण की काले पत्थर से बनी एक विशाल प्रतिमा स्थापित है जिसके 10 सर और 20 हाथ हैं। स्थानीय निवासियों के अनुसार, वहां लंका के राजा रावण की पूजा पिछले करीब दो सौ वर्षों से हो रही है।

08 Oct, 19 05:47 PM

रावण दहन से पहले दिल्ली के द्वारका में रामलीला कमेटी ने पीएम मोदी को पगड़ी और गदा देकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में मनोज तिवारी भी मौजूद हैं। 

08 Oct, 19 05:41 PM

दिल्ली के द्वारका पहुंचे पीएम मोदी, थोड़ी देर में करेंगे रावण दहन  

टॅग्स :दशहरा (विजयादशमी)नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की