Dev Uthani Ekadashi 2019: इस संदेशों और ग्रीटिंग्स से दें अपने घरवालों को देवउठनी एकादशी की बधाई
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 7, 2019 16:06 IST2019-11-07T16:06:33+5:302019-11-07T16:06:33+5:30
कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष को मनाई जाने वाली देवउठनी या देवोत्थान एकादशी पर भगवान श्रीविष्णु की पूरे विधि-विधान से पूजा की जाती है। माना जाता है कि इस दिन भगवान विष्णु अपनी चार महीने की नींद से जागते हैं।

Dev Uthani Ekadashi 2019: इस संदेशों और ग्रीटिंग्स से दें अपने घरवालों को देवउठनी एकादशी की बधाई
विष्णु भगवान के पूजन के लिए देवउठनी एकादशी का बेहद महत्व बताया जाता है। इस साल 8 नवंबर को देवउठनी एकादशी पड़ रही है। भगवान विष्णु को समर्पित इस व्रत का इंतजार लोग हमेशा करते हैं। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु अपनी चार माह की नींद से जागते हैं। साथ ही देव उठनी एकादशी के दिन से ही सारे शुभ काम फिर से शुरू हो जाते हैं।
कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष को मनाई जाने वाली देवउठनी या देवोत्थान एकादशी पर भगवान श्रीविष्णु की पूरे विधि-विधान से पूजा की जाती है। माना जाता है कि इस दिन भगवान विष्णु अपनी चार महीने की नींद से जागते हैं। बताया तो ये भी जाता है कि इस दिन सभी देवता जागते हैं। इस साल देव उठनी एकादशी पर बेहद शुभ संयोग बन रहा है। जसमें व्रत रखने वालों को दोगुना फल भी मिल सकता है।
इन संदेशों से दें देवउठनी की बधाई
1. देवउठनी एकादशी के शुभ अवसर पर
भगवान विष्णु आपकी सभी मनोकामनायें पूरी करें
देवउठनी एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएं।
2. उठो देव हमारे, उठो इष्ट हमारे
खुशियों से आंगन भर दो
जितने मित्र-गण रहे सुख-दुख में सहारे
सभी को देवउठनी एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएं।
3. हर घर के आँगन में तुलसी
तुलसी बड़ी महान है
जिस घर में ये तुलसी रहती
वो घर स्वर्ग सामान है
तुलसी विवाह की शुभकामना।
4.गन्ने के मंडप सजायेंगे हम
विष्णु- तुलसी का विवाह रचाएंगे हम
आप भी होना खुशियों में शामिल
तुलसी का विवाह मिलकर कराएंगे हम
तुलसी विवाह की शुभकामनाएं।
5. तुलसी संग शालिग्राम ब्याहे
सज गई उनकी जोड़ी
तुलसी विवाह संग लगन शुरू हुए
जल्दी ले के आओ पिया डोली
शुभ तुलसी विवाह।
6. सबसे सुन्दर वो नज़ारा होगा
दीवारों पर दीयों की माला होगी
हर आँगन में तुलसी माँ विराजेगी
और माँ तुलसी का विवाह होगा
शुभ तुलसी विवाह।
7. मां तुलसी और भगवान विष्णु
आप और आपके परिवार पर
ऐसे ही कृपा बरसाते रहें
आप ऐसे ही उन्नति करते रहें।
शुभ तुलसी विवाह।
8. तुलसी मां दें सबको वरदान
खोलें सभी समाधानों के द्वार
कभी ना हो आपको कोई परेशानी
मां तुलसी से यही प्रार्थना है हमारी
शुभ देवउठनी एकादशी।
9. देवउठनी एकादशी आईं
सब के लिए मां तुलसी आशीर्वाद लाईं
आप का घर सदा रहे खुशियों से भरा
यही है मेरे और मेरे परिवार की प्रर्थना।
देवउठनी एकादशी की बधाई।
10. आपके और आपके परिवार को देवउठनी एकादशी की बहुत-बहुत बधाई।


