Dev Deepawali 2019: इन खास संदेशों और व्हाट्सएप मैसेज से दें देव दीपावली की बधाई
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 11, 2019 07:10 IST2019-11-11T07:10:10+5:302019-11-11T07:10:10+5:30
देव दीपावली के दिन पवित्र नदी के घाट पर दीपों की जगमगाहट देखते ही बनती है। देव दीपावली को त्रिपुरी पूर्णिमा के नाम से भी जानते हैं। इस दिन एक बार फिर से पूरी नगरी दीयों की जगमगाहट से रोशन हो जाती है।

Dev Deepawali 2019: इन खास संदेशों और व्हाट्सएप मैसेज से दें देव दीपावली की बधाई
देशभर में 12 नवंबर को देव दीपावली का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन को हिन्दू धर्म में बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष को आने वाली इस पूर्णिमा का विशेष महत्व बताया जाता है। खासकर वारणसी में इस त्योहार की अलग ही छठा देखने को मिलती है।
देव दीपावली के दिन पवित्र नदी के घाट पर दीपों की जगमगाहट देखते ही बनती है। देव दीपावली को त्रिपुरी पूर्णिमा के नाम से भी जानते हैं। इस दिन एक बार फिर से पूरी नगरी दीयों की जगमगाहट से रोशन हो जाती है। इसे देवों की दीपावली भी कहा जाता है।
देव दीपावली के दिन दीपों का दान किया जाता है। माना जाता है कि जिस प्रकार इंसान दिवाली पर दीये जलाता है उसी प्रकार कार्तिक पूर्णिमा के दिन देवता भी दीये जलाकर दीपावली मनाते हैं। इसीलिए इसका नाम देव दीपावली रखा गया है।
आप भी देव दीपावली की बधाई अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को नीचे दिए गए मैसेजे्स के माध्यम से दे सकते हैं।
1. दीपों का ये पावन त्यौहार
आपके लिए लाये ख़ुशियाँ हज़ार
लक्ष्मी जी विराजें आपके द्वार
हमारी शुभकामनाएं करे स्वीकार
शुभ देव दिवाली
2. एक दुआ मांगते है हम अपने भगवान से
चाहते है आपकी ख़ुशी पुरे ईमान से
सब हसरतें पूरी हो आपकी
और आप मुस्कुराएं दिल-ओ-जान सें
आप सभी को देव दिवाली मुबारक
3. पल पल सुनहरे फूल खिले
कभी न हो कांटो का सामना
जिंदगी आपकी खुशियों से भरी रहे
देव दिवाली पर हमारी यही शुभकामना
4. हर दम खुशियां हो साथ
कभी दमान न हो खाली
हम सब की तरफ से
विश यू हैप्पी देव दिवाली
5. दीप जलते जगमगाते रहे
हम आपको आप हमें याद आते रहे
जब तक ज़िन्दगी है दुआ है हमारी
आप चाँद की तरह जगमगाते रहे
आप सभी को देव दिवाली मुबारक
6. धन की वर्षा हो इतनी की
हर जगह आपका नाम हो
दिन रात आपको व्यापार में लाभ हो
यही शुभकामना है हमारी
ये दीवाली आपके लिये बहुत ख़ास हो
देव दिवाली की शुभकामनाएं
7. दिवाली का ये पावन त्यौहार
जीवन में लाए खुशियों अपार
लक्ष्मी जी विराजे आपके द्वार
शुभकामनाएं हमारी करे स्वीकार
आप सभी को देव दिवाली मुबारक
8. दीयों की रोशनी से झिलमिलाता आँगन हो
पटाखों की गूंजों से आसमान रोशन हो
ऐसी आये झूम के ये दिवाली
हर तरफ खुशियों का मौसम हो
आप सभी को देव दिवाली मुबारक
9. मुस्कुराते हँसते दीप तुम जलाना
जीवन में नई खुशियों को लाना
दुःख दर्द अपने भूलकर
सबको गले लगाना, सबको गले लगाना
आपको देव दिवाली की शुभकामनाएं
10. एक दुआ मांगते है हम अपने भगवान से
चाहते है आपकी ख़ुशी पुरे ईमान से
सब हसरतें पूरी हो आपकी
और आप मुस्कुराएं दिल-ओ-जान सें
आप सभी को देव दिवाली मुबारक

