लाइव न्यूज़ :

Hanuman Jayanti: पढ़ें हनुमान जी की 'आरती कीजै हनुमान लला की', जीवन के कष्ट और डर होंगे दूर

By उस्मान | Updated: April 18, 2019 19:18 IST

Hanuman Jayanti: हनुमान जी की आरती करने से घर में सुख-शांति आती है और घर के सदस्यों पर बुरी शक्तियों का असर नहीं पड़ता।

Open in App

ऐसी मान्यता है कि हनुमान जी अपने भक्तों और आराधकों पर सदैव कृपालु रहते हैं और उनकी हर इच्छा पूरी करते हैं। हिंदू धर्म में हनुमान जी को भगवान शिव का अवतार माना जाता है। भगवान श्री राम के परम भक्त माने जाने वाले हनुमान जी का स्मरण करने से सभी डर दूर हो जाते हैं। हनुमान जी की पूजा-अर्चना में हनुमान चालीसा, मंत्र और आरती का पाठ किया जाता है।

पूर्णिमा और शुक्रवार का विशेष संयोग होने से इस बार हनुमान जयंती विशेष फलदायी होगी। हनुमान जयंती पर संकटमोचक की पूजा-अराधना करने से सभी कष्टों का नाश होता है। हनुमान जी की आरती का पाठ करने से सभी तरह के डर से मुक्ति मिलती है। हनुमान जी की आरती करने से घर में सुख-शांति आती है और घर के सदस्यों पर बुरी शक्तियों का असर नहीं पड़ता।

Shri Hanuman Aarti  श्री हनुमान जी की आरती

आरती कीजै हनुमान लला की। दुष्ट दलन रघुनाथ कला की॥जाके बल से गिरिवर कांपे। रोग दोष जाके निकट न झांके॥

अंजनि पुत्र महा बलदाई। सन्तन के प्रभु सदा सहाई॥दे बीरा रघुनाथ पठाए। लंका जारि सिया सुधि लाए॥

लंका सो कोट समुद्र-सी खाई। जात पवनसुत बार न लाई॥लंका जारि असुर संहारे। सियारामजी के काज सवारे॥

लक्ष्मण मूर्छित पड़े सकारे। आनि संजीवन प्राण उबारे॥पैठि पाताल तोरि जम-कारे। अहिरावण की भुजा उखारे॥

बाएं भुजा असुरदल मारे। दाहिने भुजा संतजन तारे॥सुर नर मुनि आरती उतारें। जय जय जय हनुमान उचारें॥

कंचन थार कपूर लौ छाई। आरती करत अंजना माई॥जो हनुमानजी की आरती गावे। बसि बैकुण्ठ परम पद पावे॥

Aarti Shri HanumanjiAarti Kije Hanuman Lala Ki। Dusht Dalan Ragunath Kala Ki॥Jake Bal Se Girivar Kaanpe। Rog Dosh Ja Ke Nikat Na Jhaanke॥

Anjani Putra Maha Baldaaee। Santan Ke Prabhu Sada Sahai॥De Beera Raghunath Pathaaye। Lanka Jaari Siya Sudhi Laaye॥

Lanka So Kot Samundra-Si Khai। Jaat Pavan Sut Baar Na Lai॥Lanka Jaari Asur Sanhare। Siyaramji Ke Kaaj Sanvare॥

Lakshman Moorchhit Pade Sakaare। Aani Sajeevan Pran Ubaare॥Paithi Pataal Tori Jam-kaare। Ahiravan Ke Bhuja Ukhaare॥

Baayen Bhuja Asur Dal Mare। Daahine Bhuja Santjan Tare॥Sur Nar Muni Aarti Utare। Jai Jai Jai Hanuman Uchaare॥

Kanchan Thaar Kapoor Lau Chhaai। Aarti Karat Anjana Maai॥Jo Hanumanji Ki Aarti Gaave। Basi Baikunth Param Pad Pave॥

टॅग्स :हनुमान जयंतीहनुमान जीहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठMargashirsha Purnima 2025 Date: कब है मार्गशीर्ष पूर्णिमा? जानिए तिथि, दान- स्नान का शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और महत्व

पूजा पाठDecember Vrat Tyohar 2025 List: गीता जयंती, खरमास, गुरु गोबिंद सिंह जयंती, दिसंबर में पड़ेंगे ये व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट

पूजा पाठVivah Panchami 2025: विवाह पंचमी 25 नवंबर को, वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ाने के लिए इस दिन करें ये 4 महाउपाय

भारतVIDEO: बागेश्वर बाबा की पदयात्रा में जया किशोरी भी शामिल, देखें वायरल वीडियो

भारतदरगाह, मंदिर और गुरुद्वारे में मत्था टेका?, बिहार मतगणना से पहले धार्मिक स्थल पहुंचे नीतीश कुमार, एग्जिट पोल रुझान पर क्या बोले मुख्यमंत्री

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 07 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 07 December 2025: आज इन 3 राशियों के लिए दिन रहेगा चुनौतीपूर्ण, वित्तीय नुकसान की संभावना

पूजा पाठसभ्यता-संस्कृति का संगम काशी तमिल संगमम

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 06 December 2025: आज आर्थिक पक्ष मजबूत, धन कमाने के खुलेंगे नए रास्ते, पढ़ें दैनिक राशिफल

पूजा पाठPanchang 06 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय