Hanuman Jayanti: पढ़ें हनुमान जी की 'आरती कीजै हनुमान लला की', जीवन के कष्ट और डर होंगे दूर

By उस्मान | Published: April 18, 2019 07:18 PM2019-04-18T19:18:56+5:302019-04-18T19:18:56+5:30

Hanuman Jayanti: हनुमान जी की आरती करने से घर में सुख-शांति आती है और घर के सदस्यों पर बुरी शक्तियों का असर नहीं पड़ता।

Hanuman Jayanti special Hanuman ji ki aarti aarti hanuman lala ki aarti lyrics in Hindi, meaning, pdf, Mp3 download | Hanuman Jayanti: पढ़ें हनुमान जी की 'आरती कीजै हनुमान लला की', जीवन के कष्ट और डर होंगे दूर

फोटो- पिक्साबे

ऐसी मान्यता है कि हनुमान जी अपने भक्तों और आराधकों पर सदैव कृपालु रहते हैं और उनकी हर इच्छा पूरी करते हैं। हिंदू धर्म में हनुमान जी को भगवान शिव का अवतार माना जाता है। भगवान श्री राम के परम भक्त माने जाने वाले हनुमान जी का स्मरण करने से सभी डर दूर हो जाते हैं। हनुमान जी की पूजा-अर्चना में हनुमान चालीसा, मंत्र और आरती का पाठ किया जाता है।

पूर्णिमा और शुक्रवार का विशेष संयोग होने से इस बार हनुमान जयंती विशेष फलदायी होगी। हनुमान जयंती पर संकटमोचक की पूजा-अराधना करने से सभी कष्टों का नाश होता है। हनुमान जी की आरती का पाठ करने से सभी तरह के डर से मुक्ति मिलती है। हनुमान जी की आरती करने से घर में सुख-शांति आती है और घर के सदस्यों पर बुरी शक्तियों का असर नहीं पड़ता।

Shri Hanuman Aarti  श्री हनुमान जी की आरती

आरती कीजै हनुमान लला की। दुष्ट दलन रघुनाथ कला की॥
जाके बल से गिरिवर कांपे। रोग दोष जाके निकट न झांके॥

अंजनि पुत्र महा बलदाई। सन्तन के प्रभु सदा सहाई॥
दे बीरा रघुनाथ पठाए। लंका जारि सिया सुधि लाए॥

लंका सो कोट समुद्र-सी खाई। जात पवनसुत बार न लाई॥
लंका जारि असुर संहारे। सियारामजी के काज सवारे॥

लक्ष्मण मूर्छित पड़े सकारे। आनि संजीवन प्राण उबारे॥
पैठि पाताल तोरि जम-कारे। अहिरावण की भुजा उखारे॥

बाएं भुजा असुरदल मारे। दाहिने भुजा संतजन तारे॥
सुर नर मुनि आरती उतारें। जय जय जय हनुमान उचारें॥

कंचन थार कपूर लौ छाई। आरती करत अंजना माई॥
जो हनुमानजी की आरती गावे। बसि बैकुण्ठ परम पद पावे॥


Aarti Shri Hanumanji
Aarti Kije Hanuman Lala Ki। Dusht Dalan Ragunath Kala Ki॥
Jake Bal Se Girivar Kaanpe। Rog Dosh Ja Ke Nikat Na Jhaanke॥

Anjani Putra Maha Baldaaee। Santan Ke Prabhu Sada Sahai॥
De Beera Raghunath Pathaaye। Lanka Jaari Siya Sudhi Laaye॥

Lanka So Kot Samundra-Si Khai। Jaat Pavan Sut Baar Na Lai॥
Lanka Jaari Asur Sanhare। Siyaramji Ke Kaaj Sanvare॥

Lakshman Moorchhit Pade Sakaare। Aani Sajeevan Pran Ubaare॥
Paithi Pataal Tori Jam-kaare। Ahiravan Ke Bhuja Ukhaare॥

Baayen Bhuja Asur Dal Mare। Daahine Bhuja Santjan Tare॥
Sur Nar Muni Aarti Utare। Jai Jai Jai Hanuman Uchaare॥

Kanchan Thaar Kapoor Lau Chhaai। Aarti Karat Anjana Maai॥
Jo Hanumanji Ki Aarti Gaave। Basi Baikunth Param Pad Pave॥

English summary :
Hanuman Jayanti special: It is believed that Hanuman ji is always condescending on his devotees and fulfills all his wishes. In Hinduism, Hanuman is considered to be the incarnation of Lord Shiva.


Web Title: Hanuman Jayanti special Hanuman ji ki aarti aarti hanuman lala ki aarti lyrics in Hindi, meaning, pdf, Mp3 download

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे