लाइव न्यूज़ :

Hanuman Jayanti 2024: इस बार 23 अप्रैल को हनुमान जयंती, पूजा के दौरान इन बातों का जरूर रखें ध्यान

By रुस्तम राणा | Updated: April 18, 2024 15:34 IST

Hanuman Jayanti 2024 Date: इस साल हनुमान जयंती 23 अप्रैल मनाई जाएगी। संयोग ये है कि हनुमान जयंती मंगलवार के दिन पड़ रही है जो कि हनुमान जी का दिन माना जाता है। 

Open in App

Hanuman Jayanti 2024: हनुमान जयंती का दिन हनुमान जी के भक्तों के लिए बेहद खास होता है। हर वर्ष चैत्र शुक्ल पूर्णिमा के दिन हनुमान जयंती मनाई जाती है। इस साल हनुमान जयंती 23 अप्रैल मनाई जाएगी। संयोग ये है कि हनुमान जयंती मंगलवार के दिन पड़ रही है जो कि हनुमान जी का दिन माना जाता है। 

इस दिन हनुमान भक्त अंजनि पुत्र की कृपा पाने के लिए हनुमान मंदिर में जाकर पूजा आराधना करते हैं। हनुमान जी अपने भक्तों के संकटों को हरने वाले हैं। इस दिन उनकी पूजा से भक्तों के कष्ट-भय और भूत-पिशाच आदि से मुक्ति मिलती है। इसके साथ-साथ कुंडली में मंगल ग्रह से जुड़े दोष दूर होते हैं और जातकों को इसके अनेकानेक लाभ भी प्राप्त होते हैं। 

यदि मंगल ग्रह किसी की कुंडली में कमजोर अथवा पीड़ित अवस्था में होता है तो फिर ऐसे जातकों के जीवन में तमाम विपदाएं और ये विपदाएं मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करने से दूर हो जाती हैं। हनुमान जयंती पर हनुमान जी की पूजा में विशेष बातों का ध्यान रखना आवश्यक होता है। जैसे

हनुमान जयंती पर हनुमान जी की पूजा के दौरान रखें इन बातों का ध्यान

1. सबसे पहले हनुमान जी की मूर्ती की ओर मुंह करके लाल आसन पर बैठें।2. मूर्ती के सामने घी का एक दीया जलाए।3. अब आप चाहें तो अगरबत्ती और धूपबत्ती भी जला सकते हैं।4. अब हाथ में चावल और फूल लेकर हनुमान जी का ध्यान करें।5. सिंदूर और चमेली का तेल मूर्ती पर थोड़ा थोड़ा अर्पित करें।6. हनुमान जी के सिर पर टीका लगाएं।7. लाल गुलाब की माला चढ़ाएं।8. भुने चने और गुड़ का नैवेद्य लगाएं।9. आप चाहें तो हनुमान जी को केले या बनारसी पान भी अर्पित कर सकते हैं।10. अब हनुमान चालीसा का पाठ करें।11. अंत में हनुमान जी की आरती गावें।

इन मंत्रों का जाप-

ॐ मारकाय नमःॐ पिंगाक्षाय नमः ॐ व्यापकाय नमः

टॅग्स :हनुमान जयंतीहनुमान जीHanuman Chalisa
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल