लाइव न्यूज़ :

Hanuman Jayanti 2020: हनुमान जयंती की सुबह किसी भी पेड़ का 1 पत्ता तोड़ कर लें ये उपाय, कभी नहीं होगी पैसों की किल्लत

By मेघना वर्मा | Updated: April 7, 2020 12:58 IST

हनुमान जयंति पर लोग बड़ी आस्था के साथ भगवान हनुमान की पूजा करते हैं। साथ ही अपने घरों में अखण्ड पाठ का भी आयोजन करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकुछ विशेष उपाय से भी आप भगवान हनुमान की कृपा पा सकते हैं। अपने भक्तों की भक्ति से प्रसन्न हो कर भगवान हनुमान उनके सारे कष्ट दूर कर देते हैं। 

भगवान श्रीराम और हनुमान का नाता अटूट है। श्रीराम को प्रिय भगवान हनुमान की जयंती इस साल 8 अप्रैल को मनाई जाएगी। भक्तों के कष्ट हरने वाले संकट मोचन मारुति नंदन हनुमान की महिमा निराली है। अपने भक्तों की भक्ति से प्रसन्न हो कर भगवान उनसे सारे कष्ट दूर कर देते हैं। 

हनुमान जयंति पर लोग बड़ी आस्था के साथ भगवान हनुमान की पूजा करते हैं। साथ ही अपने घरों में अखण्ड पाठ का भी आयोजन करते हैं। इस दिन आप भी हनुमान जी की विशेष पूजा अर्चना कर सकते हैं। कुछ विशेष उपाय से भी आप भगवान हनुमान की कृपा पा सकते हैं। 

आज हम आपको कुछ ऐसे ही उपाय बताने जा रहे हैं जो ज्योतिष से जुड़े हुए हैं और जिन्हें करके आप अपने सारे कष्टों और दुविधाओं से मुक्ति पा सकते हैं। आइए आपको बताते हैं क्या हैं वो उपाय और कैसे कर सकते हैं हनुमान जी को प्रसन्न-

पहला उपाय-

हनुमान जयंती के कोशिश करें कि घर में  पारद(एक प्रकार के धातु ) से बनी हनुमान की प्रतिमा को स्थापित करें। तंत्र शास्त्र के अनुसार इससे सभी बिगड़े काम भी बना जाते हैं। साथ ही आपकी सारी परेसानियां भी दूर होती है। 

दूसरा उपाय-

हनुमान जयंती के दिन श्रीराम और हनुमान जी की प्रतिमा के सामने शुद्ध देसी घी का दीपक जलाएं। इसके बाद वहीं भगवान श्रीराम की प्रतिमा के सामने बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करें। आप चाहें तो राम रक्षा स्त्रोत का पाठ भी कर सकते हैं। इस उपाय से आपको भगवान राम की कृपा मिलेगी।

तीसरा उपाय-

हनुमान जयंती के दिन सुबह स्नान करने के बाद कोई भी पेड़ का एक पत्ता तोड़े इसे पानी से अच्छी तरह साफ कर लें। इसके बाद इस पत्ते को कुछ देर के लिए हनुमान जी की प्रतिमा के सामने रखें। इसे साल भर अपने पर्स में रख लें। मान्यता है ऐसा करने से आपके पास सदैव पैसों की किल्लत नहीं होगी।

टॅग्स :हनुमान जयंतीहनुमान जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल