लाइव न्यूज़ :

हनुमान जयंती 2019: पवनपुत्र हनुमान के जन्मोत्सव पर पढ़ें ये प्रसिद्ध दोहे और चौपाई, बदल जाएगा जीवन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 19, 2019 08:22 IST

हनुमान चालीसा में कुल 40 चौपाइयां हैं और अगर इसका मतलब निकाला जाए तो यह एक आम आदमी का जीवन क्रम होता है। माना जाता है कि तुल़सीदास जी ने हनुमान चालीसा की रचना रामचरित मानस के रचना से पहले ही कर दिया था। ऐसा उन्होंने राम जी को पाने के लिए किया था ।

Open in App

बहुत कम लोग इस बात से अवगत हैं कि हनुमान चालीसा में कुल 40 चौपाइयां हैं और अगर इसका मतलब निकाला जाए तो यह एक आम आदमी का जीवन क्रम होता है। माना जाता है कि तुल़सीदास जी ने हनुमान चालीसा की रचना रामचरित मानस के रचना से पहले ही कर दिया था। ऐसा उन्होंने राम जी को पाने के लिए किया था । हनुमान जी को भगवान शिव का रूद्र अवतार माना जाता है।हनुमान जी का जन्म वानर राजा केसरी की पत्नी अंजना के गर्भ से हुआ था। इस बार हनुमान जयंती 19 अप्रैल, शुक्रवार को पड़ रहा है। हम आपको कुछ ऐसे चौपाई और दोहे के बारे में बताएंगे जिसको पढ़ने से आपका जीवन बदल सकता है।

1) श्रीगुरु चरण सरोज रज 

निज मनु मुकुर सुधारि।।

इसका मतलब यह है कि मैं अपने गुरु के चरणों की धूल से अपने मन के दर्पण को साफ करता हूं। इस चौपाई में गुरु के महत्व को बताया गया है अर्थात गुरु के बिना जीवन में कोई आगे नहीं बढ़ सकता।

2) कंचन बरन बिराज सुबेसा

कानन कुंडल कुँचित केसा।।

इस दोहे में हनुमान जी के श्रृंगार का वर्णन किया गया है। जिसका तात्पर्य यह है कि आदमी का रहन सहन उसके आगे बढ़ने में मदद करता है। अत: आदमी पहनावे और रहन सहन के तरिकों पर ध्यान देना चाहिए।

3) विद्यावान गुनी अति चातुर

राम काज करिबे को आतुर।।

हनुमान जी विद्यावान, गुणों से भरपूर और चतुर भी हैं तथा राम जी के कार्य के लिए हमेशा आतुर रहते हैं। इस चौपाई के जरिए ये बताया गया है कि सिर्फ डिग्री होने से कुछ नहीं होता डिग्री के साथ साथ इंसान को अपने गुणों और चतुराई भी बढ़ाना होगा।

यह भी पढ़ें: 

4) प्रभु चरित्र सुनिबे को रसिया

राम लखन सीता मन बसिया।।

हनुमान जी श्री राम की कथा सुनने में रसिक हैं। हनुमान के मन में राम, सीता और लक्ष्मण तीनों ही वा़स करते हैं। इस चौपाई का यह अर्थ है कि व्यक्ति की जो प्राथमिकता है, जो काम है उसको सिर्फ बोलने में ही नहीं सुनने में भी रस आना चाहिए। अच्छा श्रोता होना बेहद जरुरी है।

टॅग्स :हनुमान जयंतीहनुमान जीपूजा पाठहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद