लाइव न्यूज़ :

हनुमान जयंती 2019: आज शाम करें सिन्दूर का ये चमत्कारी टोटका, हनुमत कृपा से हो जाएंगे मालामाल

By गुलनीत कौर | Updated: April 19, 2019 12:08 IST

एक पौराणिक कथा के अनुसार हनुमान जी का सिन्दूर से संबंध माता सीता की वजह से है। पुराणों में वर्णित इस कथा को आधार मानते हुए ही हनुमान पूजा के दौरान सिन्दूर चढ़ाने का रिवाज है।

Open in App

हिन्दू धर्म के अनुसार चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि को भगवान शिव के 11वें रूद्र अवतार हनुमान का जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस पर्व को हनुमान जयंती के नाम से जाना जाता है। इस दिन हनुमान भक्त मंदिर जाकर हनुमान जी की पूजा करते हैं, उनके नाम का व्रत करते हैं और कुछ विशेष धार्मिक कर्म  कांडों से शिव अवतार को प्रसन्न करने की कोशिश करते हैं। हिन्दू पंचांग के अनुसार इस वर्ष 19 अप्रैल, शुक्रवार के दिन हनुमान जयंती का पर्व मनाया जा रहा है। 

इस मौके पर विशेष ज्योतिष नक्षत्र बन रहे हैं। चित्रा एवं अभिजीत योग में हनुमान जी का जन्म हो रहा है। ज्योतिष परिणामों के अनुसार यह एक दुर्लभ संयोग है। यह हर साल नहीं बनता। इसलिए इस संयोग में किया गया कोई भी शुभ कार्य कई गुना अधिक फल देने वाला सिद्ध होगा। इसलिए इस वर्ष हनुमान जयंती पर सुख, संपत्ति, ऐश्वर्य पाने के उपाय करें। ये अवश्य ही फलित होंगे।

हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए करें सिन्दूर का टोटका:

हनुमान जी को लाल रंग अत्यंत पसंद है। सप्ताह का दिन मंगलवार उनसे जुड़ा है। इस प्रकार से मंगल ग्रह भी उनसे संबंध रखता है। हनुमान जी को प्रसन्न करने से कुंडली में मंगल का दोष या कमजोरी भी दूर होती है। लाल रंग की बात करें तो हनुमान जी को सिन्दूर पसंद है। पूजा के दौरान सिन्दूर चढ़ाने से वे अत्यंत प्रसन्न होते हैं। 

एक पौराणिक कथा के अनुसार हनुमान जी का सिन्दूर से संबंध माता सीता की वजह से है। हनुमान जी ने माता सीता को अपनी मांग में सिन्दूर भरते देखा। जब उन्होंने पूछा कि वे ऐसा क्यूं कर रही है हैं तो देवी ने बताया कि ऐसा वे अपनी पति प्रभु श्रीराम को प्रसन्न करने के लिए करती हैं। इसके बाद राम भक्त हनुमान ने कुछ ऐसा किया कि सब देखते ही रह गए।

हनुमान जी ने अपने पूरे शरीर पर सिन्दूर लगा लिया। ऐसा करके वे दर्शाना चाहते थे कि उन्हें अपने प्रभु श्रीराम से कितना प्रेम है। इसी कथा को आधार मानते हुए हनुमान भक्त पूजा में हनुमान जी को सिन्दूर चढ़ाते हैं। किन्तु केवल सिन्दूर अर्पित करने के अलावा भी यदि आप अन्य उपाय करेंगे, तो हनुमान जी आप पर अपनी कृपा बरसाएंगे। आइए जानते हैं सिन्दूर के टोटके:

- एक कटोरी में थोड़ा सिन्दूर लेकर उसकें सरसों का तेल मिलाकर इससे घर के प्रवेश द्वार पर टीका लगाएं। ऐसा करने से हनुमत कृपा होगी और आपका घर बुरी नजर से बचेगा- हनुमान जयंती के दिन हनुमान मंदिर जाकर हनुमान जी को सिन्दूर और चमेली का तेल मिलाकर अर्पित करें। ऐसा करें से वे प्रसन्न होकर आपनी मनोकामना को पूर्ण करेंगे- हनुमान मंदिर में या घर पर ही हनुमान जी के चरणों में सिन्दूर अर्पित करें। कुछ देर रखें और फिर उस सिन्दूर को लेकर उसमें चमेली का तेल मिलाकर गीला कर लें। फिर इससे एक कागज पर स्वस्तिक का चिह्न बनाएं। इस कागज को हमेशा पाने साथ रखें- हनुमान जयंती के दिन हनुमान जी को चोला अर्पित करें। ऐसा करने से ना केवल कुंडली का शनि दोष शांत होता है, साथ ही जीवन में आने वाली कई रुकावटों का खात्मा होता है। हनुमत कृपा से व्यक्ति के धन योग भी बनते हैं

टॅग्स :हनुमान जयंतीहनुमान जीपूजा पाठहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद