लाइव न्यूज़ :

कोरोना की अंतिम तारीख! पढ़ें चौंकाने वाली ज्योतिष भविष्यवाणी

By गुणातीत ओझा | Updated: August 25, 2020 16:03 IST

चीन के वुहान शहर से 26/12/2019  यानी अमावस्या, मूला, मकर लग्न में (प्रातः 07.58 बजे से 09.49 बजे तक) कोरोना वायरस सुर्खियों में आया। उस समय छह ग्रह अर्थात् सूर्य, चंद्रमा, बुध, बृहस्पति, शनि और केतु धनु राशि में थे।

Open in App
ठळक मुद्देचीन के वुहान शहर से 26/12/2019  यानी अमावस्या, मूला, मकर लग्न में (प्रातः 07.58 बजे से 09.49 बजे तक) कोरोना वायरस सुर्खियों में आया।उस समय छह ग्रह अर्थात् सूर्य, चंद्रमा, बुध, बृहस्पति, शनि और केतु धनु राशि में थे।

चीन के वुहान शहर से 26/12/2019  यानी अमावस्या, मूला, मकर लग्न में (प्रातः 07.58 बजे से 09.49 बजे तक) कोरोना वायरस सुर्खियों में आया। उस समय छह ग्रह अर्थात् सूर्य, चंद्रमा, बुध, बृहस्पति, शनि और केतु धनु राशि में थे। धनु मकर राशि से बारहवाँ घर (अस्त) था। पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास ने बताया कि मंगल वृश्चिक में, शुक्र मकर राशि में और राहु मिथुन राशि में था। शुक्र को छोड़कर पूरे आठ ग्रह इस महामारी को जन्म देने में सीधे तौर पर शामिल थे। उस समय शुक्र के पास अमृत संजीवनी थी और शुक्र ने कई लोगों को बचा लिया।

ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास का दावा

ऐसे ग्रह संयोग सौ वर्षों में एक बार होते थे। यह सभी ग्रह कोरोना महामारी के लिए जिम्मेदार हो हैं। जीवन और मृत्यु भगवान के हाथ में है और कोई भी अगर महामारी आरंभ हुई है तो उसका अंत भी समय पर हुआ है। कोरोना महामारी पर मैंने दो बार पहले भविष्यवाणी की है और अभी मेरे ज्योतिष के रिसर्च पर कोरोना महामारी को शामिल किया और भगवान हनुमान जी की कृपा से मुझे इस पर जो जानकारी मिली आपके साथ शेयर कर रहा हूं।

दिनांक 14 और 15 सितंबर 2020 को आठ ग्रह अपने अपने शुभ लक्षणों में होंगे। सोमवार दिनांक 14 सितंबर को कोरोना महामारी के लिए वैज्ञानिक वैक्सीन लाने में सफल होंगे और मंगलवार 15 सितंबर को इसकी घोषणा करेंगे। 

दिनांक 14 सितंबर 2020 को द्वादशी है साथ में सोमवार अश्लेषा मेघा लग्न है। इसके साथ ही सर्वार्थसिद्धि योग भी है। दिनांक 15 सितंबर को मास शिवरात्रि, त्रयोदशी और सर्वार्थसिद्धि योग के अलावा भौम प्रदोष भी है। इसी दिन मेघा लग्न के साथ मंगलवार भी है और 8 ग्रह शुभ स्थिति में हैं। शिव के अवतार और संकटमोचन श्रीराम भक्त हनुमान जी के द्वारा ही कोरोना महामारी का अंत होगा और उस दिन मंगलवार है।

टॅग्स :कोरोना वायरसज्योतिष शास्त्रज्योतिषीय संकेत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स