Grah Gochar August 2024: अगस्त में 4 बड़े ग्रहों बदलेंगे अपनी चाल, 5 राशिवालों को होगा लाभ, नई जॉब, गाड़ी, प्रॉपर्टी, खरीदने के बनेंगे योग
By रुस्तम राणा | Updated: August 3, 2024 13:05 IST2024-08-03T12:47:02+5:302024-08-03T13:05:59+5:30
सूर्य देव 16 अगस्त को सिंह राशि में गोचर करेंगे, वहीं बुध का गोचर कर्क राशि में 22 अगस्त को होगा। जबकि भौतिक सुखों को प्रदान करने वाले शुक्र 25 अगस्त को होगा, जो सिंह से कन्या राशि में प्रवेश करेंगे।

Grah Gochar August 2024: अगस्त में 4 बड़े ग्रहों बदलेंगे अपनी चाल, 5 राशिवालों को होगा लाभ, नई जॉब, गाड़ी, प्रॉपर्टी, खरीदने के बनेंगे योग
Grah Gochar August 2024: ग्रह एक समय अंतराल के बाद एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं। इसी कड़ी में अगस्त माह में 4 बड़े ग्रहों सूर्य, बुध, शुक्र और मंगल का राशि परिवर्तन होने वाला है। सूर्य देव 16 अगस्त को सिंह राशि में गोचर करेंगे, वहीं बुध का गोचर कर्क राशि में 22 अगस्त को होगा। जबकि भौतिक सुखों को प्रदान करने वाले शुक्र 25 अगस्त को होगा, जो सिंह से कन्या राशि में प्रवेश करेंगे।
इसी प्रकार मंगल का राशि परिवर्तन 26 अगस्त को होगा। पराक्रम और साहस, युद्ध का कारक ग्रह मंगल वृषभ से मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। ज्योतिषीय गणना के मुताबिक अगस्त में सूर्य, बुध, शुक्र और मंगल के गोचर से 5 राशि वालों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
अगस्त 2024 ग्रहों का राशि परिवर्तन
सूर्य ग्रह का सिंह राशि में गोचर - 16 अगस्त 2024
बुध ग्रह का कर्क राशि में गोचर - 22 अगस्त 2024
शुक्र ग्रह का कन्या राशि में गोचर - 25 अगस्त 2024
मंगल ग्रह का मिथुन राशि में गोचर - 26 अगस्त 2024
अगस्त 2024 ग्रह गोचर का राशियों पर शुभ प्रभाव
मेष: इस महीने आपको धन लाभ होगा, जिससे आर्थिक उन्नति मिल सकती है। नौकरी करने वालों के लिए शुभ समय होगा। बॉस आपसे खुश रहेंगे और आपके पद-प्रभाव में इजाफा हो सकता है। आपकी आमदनी बढ़ेगी, जिससे आपका बैंक बैलेंस बढ़ सकता है. आपकी सेहत ठीक रहेगी, लेकिन खानपान में सावधानी रखनी चाहिए।
वृषभ: इस महीने आप काम के दम पर नाम चमकाने में सफल हो सकते हैं, मौकों को हाथ से जाने न दें। तरक्की मिल सकती है। आपको नई जॉब का प्रस्ताव भी मिल सकता है। बिजनेस करने वालों के लिए यह समय अच्छा होगा। आप मुनाफा कमाएंगे और काम का विस्तार भी कर सकते हैं। आपको अचानक धन लाभ भी होगा।
कर्क: आपको करियर में नए प्रस्ताव मिलेंगे, जो आपके पद और प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी कर सकते हैं। इस बीच आप प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते हैं, जो आपको भविष्य में लाभ देगा। इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इस महीने आपका समय मौज मस्ती में गुजरेगा। यात्रा पर जाने का योग बन सकता है।
सिंह: आप इस समय कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। बिजनेस करने वालों को नई डील मिलने की उम्मीद है। पार्टनरशिप का काम आपको लाभ दे सकता है। आपके पास धन की कमी नहीं होगी और आपकी आर्थिक उन्नति हो सकती है। इस दौरान आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
धनु: इस महीने आप कोई नया बिजनेस कर सकते हैं, जिससे लाभ हो सकता है। नए प्लान पर काम करना आपके लिए सफलतादायक हो सकता है। आप परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। आपका वैवाहिक जीवन सुखद होगा और परिवार में शांति रह सकती है।