Grah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

By रुस्तम राणा | Updated: April 3, 2026 15:36 IST2026-04-03T15:36:21+5:302026-04-03T15:36:21+5:30

ग्रह गोचर के क्रम में सबसे पहले 11 अप्रैल को बुध मीन राशि में प्रवेश करेगा, जहां पहले से मंगल, बुध, सूर्य ग्रह मौजूद हैं। ऐसे में मीन राशि में ये ग्रह मिलकर यह चतुर्ग्रही योग बनाएंगे।

Grah Gochar April 2026 Multiple 'Raja Yogas' will form for individuals of four zodiac signs in April; these planetary transits are signaling auspicious signs | Grah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

Grah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

Grah Gochar 2026: ज्योतिष की गणना के मुताबिक अप्रैल माह में कई बड़े ग्रह अपनी स्थिति बदलेंगे, जिससे दुर्लभ और शक्तिशाली योगों का निर्माण होगा। इन ग्रहों के परिवर्तन का असर सभी राशियों पर शुभ-अशुभ रूप में पड़ेगा। ग्रह गोचर के क्रम में सबसे पहले 11 अप्रैल को बुध मीन राशि में प्रवेश करेगा, जहां पहले से मंगल, बुध, सूर्य ग्रह मौजूद हैं। ऐसे में मीन राशि में ये ग्रह मिलकर यह चतुर्ग्रही योग बनाएंगे। साथ ही सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य राजयोग बनेगा, जो बुद्धि, नेतृत्व और सफलता का कारक माना जाता है। 

इसके बाद 14 अप्रैल को सूर्य मेष राशि में और 19 अप्रैल को शुक्र वृषभ राशि में गोचर करेंगे, जिससे मालव्य राजयोग का निर्माण होगा। महीने के अंत में 30 अप्रैल को बुध मेष राशि में प्रवेश करेंगे, जो तेज निर्णय और नई शुरुआत का संकेत देगा। ग्रहों के इन राशि परिवर्तन का शुभ प्रभाव चार राशियों पर पड़ने जा रहा है। ये राशियां और ग्रह की हलचल का असर नीचे दिया जा रहा है।

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह समय भाग्य के पूर्ण सहयोग का संकेत दे रहा है। लंबे समय से जो कार्य रुके हुए थे या जिनमें बाधाएं आ रही थीं, वे अब आसानी से पूरे होने लगेंगे। करियर में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। नई योजनाएं सफलता की ओर बढ़ेंगी। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। यात्रा के योग भी बन रहे हैं, जो आपके लिए लाभदायक साबित होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह समय करियर और पहचान के लिहाज से बेहद खास रहने वाला है. बुध के प्रभाव से आपकी वाणी, संचार कौशल और बुद्धिमत्ता में निखार आएगा, जिससे आप दूसरों पर गहरी छाप छोड़ने में सफल रहेंगे। नौकरी में बदलाव, प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं। जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें अच्छी खबर मिल सकती है। 

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह समय भौतिक सुख-सुविधाओं और वैभव में वृद्धि का संकेत दे रहा है। शुक्र के शुभ प्रभाव से जीवन में आराम, ऐश्वर्य और आकर्षण बढ़ेगा। यदि आप लंबे समय से किसी आर्थिक लाभ की प्रतीक्षा कर रहे थे, तो अब वह पूरी हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या वेतन वृद्धि मिल सकती है, वहीं व्यापारियों के लिए नए अवसर सामने आ सकते हैं।

मेष राशि के जातकों के लिए वैशाख माह बेहद ऊर्जावान और परिवर्तनकारी साबित हो सकता है। इस दौरान आपके आत्मविश्वास में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिलेगी, जिससे आप अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। करियर में नई जिम्मेदारियां मिलने के प्रबल योग हैं, जो आगे चलकर आपको बड़ी सफलता दिला सकती हैं।
 

Web Title: Grah Gochar April 2026 Multiple 'Raja Yogas' will form for individuals of four zodiac signs in April; these planetary transits are signaling auspicious signs

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे