Govardhan Puja 2019: कब है गोवर्धन पूजा? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

By मेघना वर्मा | Updated: October 21, 2019 13:58 IST2019-10-21T13:58:40+5:302019-10-21T13:58:40+5:30

गोवर्धन की पूजा करने के लिए आप अपने घर के आंगन में गोबर से गोवर्धन का चित्र बनाएं। उसकी पूजा के लिए रोली, चावल, खीर, बताशे, जल, दूध, पान, केसर, फूल आदि से दीपक जालाकर उसकी पूजा करें।

Govardhan Puja 2019: Govardhan Puja date, shubh muhurt, puja vidhi in hindi | Govardhan Puja 2019: कब है गोवर्धन पूजा? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Govardhan Puja 2019: कब है गोवर्धन पूजा? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Highlightsगोवर्धन पूजा का हिन्दू धर्म में विशेष महत्व बताया गया है।गोवर्धन पूजा में गाय के गौ की पूजा की जाती है।

हिन्दू धर्म में गोबर को बहुत शुभ माना जाता है। हर पूजा में गोबर की पूजा की जाती है। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को गोवर्धन पूजा का पूजा पर्व मनाया जाता है। इसे लोग अन्नकूट के नाम से भी जानते हैं। दिवाली के ठीक एक दिन बाद पड़ने वाली इस गोवर्धन पूजा की अत्यधिक मान्यता है। 

इस साल गोवर्धन पूजा का ये पर्व 28 अक्टूबर को पड़ रहा है। इस दिन अपने घरों पर लोग गोबर की पूजा करते हैं। द्वापर युग से शुरू हुयी इस पूजा के दिन भगवान श्री कृष्ण और गौ की पूजा की जाती है। शास्त्रों में बताया गया है कि गाय उतनी ही पवित्र है जितनी मां गंगा का निर्मल जल। 

ये है पूजा का शुभ मुहूर्त

गोवर्धन पूजा 2019
28 अक्टूबर


गोवर्धन पूजा पर्व तिथि - सोमवार, 28 अक्टूबर 2019
गोवर्धन पूजा सायं काल मुहूर्त - दोपहर बाद 15:24 बजे से सायं 17:36 बजे तक
प्रतिपदा तिथि प्रारंभ - 09:08 बजे (28 अक्टूबर 2019) से
प्रतिपदा तिथि समाप्त -06:13 बजे (29 अक्टूबर 2019) तक

गोवर्धन पूजा में करें गाय की सेवा

गोवर्धन पूजा के दिन गायों की सेवा करने से लाभ होता है। इस दिन गाय को स्नान कराकर उन्हें सजाकर उनकी पूजा करना चाहिए। अपने हाथ का बना भोग गाय को जरूर खिलाएं। इससे आपको पूजा का पूरा फल मिलता है। 

गोवर्धन पूजा की पूजा विधि

गोवर्धन की पूजा करने के लिए आप अपने घर के आंगन में गोबर से गोवर्धन का चित्र बनाएं। उसकी पूजा के लिए रोली, चावल, खीर, बताशे, जल, दूध, पान, केसर, फूल आदि से दीपक जालाकर उसकी पूजा करें। इससे लाभ होगा। मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से पूजन करने से भगवान श्री कृष्ण की कृपा दृष्टि हमेशा बनी रहती है।  

Web Title: Govardhan Puja 2019: Govardhan Puja date, shubh muhurt, puja vidhi in hindi

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे