लाइव न्यूज़ :

Good Friday: इस दिन ईसा मसीह को हाथ पैरों में कीलें ठोककर सूली पर लटका दिया था, तीसरे दिन फिर जी उठे

By उस्मान | Updated: April 19, 2019 07:32 IST

गुड फ्राइडे (Good Friday): ईसा मसीह को ईश्वर का बेटा माना गया था। वे लोगों के बीच जाकर ज्ञान का संदेश देते थे, जो यहूदी धर्म के कट्टर धर्मगुरुओं को नागंवार गुजरा। ये सभी लोग शिकायत लेकर राजा यहूदा के पास गए। यहूदा ने ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाकर मारने का आदेश दे दिया।

Open in App

ईसाई धर्मावलंबियों का पवित्र त्योहार गुड फ्राइडे (Good Friday) इस साल 19 अप्रैल को पड़ रहा है। ये दिन ईसाईयों के लिए दुख और शोक का दिन होता है क्योंकि इसी दिन ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाया गया था। कई लोग इस दिन ग्रेट फ्राइडे तो कई इसे होली या ब्लैक फ्राइडे भी कहते हैं। इसके तीन दिन बाद ईसा मसीह फिर जिंदा हुए जिसे ईस्टर ट्रिडुम या ईस्टर संडे कहा जाता है, जो रविवार को पड़ता है।

गुड फ्राइडे की कहानी (Good friday history in Hindi)

ईसा मसीह को ईश्वर का बेटा माना गया था। वे लोगों के बीच जाकर ज्ञान का संदेश देते थे, जो यहूदी धर्म के कट्टर धर्मगुरुओं को नागंवार गुजरा। ये सभी लोग शिकायत लेकर राजा यहूदा के पास गए। यहूदा ने ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाकर मारने का आदेश दे दिया। जिस दिन ईसा मसीह को सूली पर लटकाया गया उस दिन शुक्रवार था। तब से उनके अनुयायियों में गुड फ्राइडे मनाने की परंपरा शुरू हो गई।

ईसा मसीह की मौत का दिन फिर 'गुड' क्यों? (Good Friday Significance)

इस दिन को गुड फ्राइडे कहने की पीछे की कहानी ये है कि ईसा मसीह मानवता की रक्षा और भलाई के लिए सूली पर चढ़ गए थे। इसलिए ये दिन गुड फ्राइडे कहा जाने लगा। वहीं कुछ का मानना ​​है कि यह एक पुराने नाम God's Friday यानि 'भगवान का शुक्रवार' से आया है  गुड फ्राइडे में 'गुड' शब्द का अर्थ पवित्र या धार्मिक है। जबकि जर्मनी में, गुड फ्राइडे को करफ्रीटैग कहा जाता है, जिसका अर्थ है 'दुखी शुक्रवार'।

क्या होता है गुड फ्राइडे के दिन?

गुड फ्राइडे के दिन रोमन कैथोलिक संप्रदाय के लोग व्रत रखते हैं. चर्च में पादरी और लोग काले कपड़े पहन कर प्रभू यीशू के पश्चाताप और बलिदान को याद करते हैं। इस दिन ईसाई लोग खाने में मांस से परहेज करते हैं। इस दिन खास तौर पर पारंपरिक गर्म क्रॉस बन्स खाया जाता है। कई देशों में मीठी रोटियां खाने का भी रिवाज है।

दुनिया के तमाम देशों में गुड फ्राइडे

गुड फ्राइडे के दिन कई देशों सार्वजनिक छुट्टी होती है और बाजार भी बंद रहता है. ब्रिटेन में इस दिन किसी भी घुड़दौड़ का आयोदन नहीं होता। चर्च में पूरे दिन ईसा मसीह की प्रार्थना की जाती है। सिंगापुर में टीवी और रेडियो से विज्ञापन एक दिन के लिए बंद कर दिए जाते हैं।

टॅग्स :त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठRam Navami 2026: दक्षिण भारत में कैसे मनाया जाता है राम नवमी का पर्व? जानें परंपरा और इसका आध्यात्मिक महत्व

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

कारोबारShare Market Holiday: गुड़ी पड़वा और नवरात्रि के दिन क्या बंद रहेंगे शेयर बाजार? यहां पढ़ें छुट्टियों की पूरी और सटीक लिस्ट

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल