लाइव न्यूज़ :

Geeta Jaynti 2019: गीता जयंती पर धन प्राप्ति के लिए श्रीकृष्ण को लगाएं इसका भोग

By मेघना वर्मा | Updated: December 7, 2019 10:50 IST

कहते हैं जो मनुष्य गीता का पाठ करता है उसके पास धन, ऐश्वर्य, समृद्धि, बुद्धि, साहित्य और संस्कारों का बसेरा रहता है। माना जाता है कि गीता का पाठ करने वाले सदा अभिमान, अहंकार, लालच, काम, क्रोध, द्वेष से दूर रहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकहते हैं जो मनुष्य गीता का पाठ करता है उसके पास धन, ऐश्वर्य, समृद्धि, बुद्धि, साहित्य और संस्कारों का बसेरा रहता है।गीता जयंती के दिन भगवान श्रीकृष्ण की पूजा का भी काफी महत्ता बताई जाती है।

हिन्दू ग्रंथों में गीता का महत्व सबसे ज्यादा बताया जाता है। मान्यता है कि गीता के उपदेशों से अगर किसी ने जिंदगी जीने की सीख ले ली तो वह हमेशा खुश रहता है। महाभारत के युद्ध में श्रीकृष्ण द्वारा दिए गए उपदेश को गीता के रूप में जाना जाता है। सदियों से ये उपदेश जीवन को जीने का सलीका सिखाते चले आ रहे हैं। इन्हीं उपदेशों की महत्ता को बताने के लिए हर साल गीता जयंती मनाई जाती है। इस साल यह गीता जयंती 8 दिसंबर को पड़ रही है। 

माना जाता है कि इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने गीता का उपदेश दिया था। सनातन धर्म में इसका अत्यधिक महत्व बताया जाता है। कहा जाता है कि इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को कुरुक्षेत्र में उस वक्त गीता का ज्ञान दिया था जब वह अपने कर्म पथ से भटकने लगे थे। हिंदू पंचांग के अनुसार इसे मार्गशीर्ष शुक्ल एकादशी पर गीता जयंती मनाई जाती है। 

कहते हैं जो मनुष्य गीता का पाठ करता है उसके पास धन, ऐश्वर्य, समृद्धि, बुद्धि, साहित्य और संस्कारों का बसेरा रहता है। माना जाता है कि गीता का पाठ करने वाले सदा अभिमान, अहंकार, लालच, काम, क्रोध, द्वेष से दूर रहते हैं। गीता जयंती के दिन भगवान श्रीकृष्ण की पूजा का भी काफी महत्ता बताई जाती है। आप भी मनोकामना की पूर्ती के लिए श्रीकृष्ण की पूजा कर सकती हैं। 

गीता जयंती पर श्रीकृष्ण को लगाएं इन चीजों का भोग

1. अगर आप प्यार में सफल होना चाहते हैं तो भगवान श्रीकृष्ण को गाय का शुद्ध दूध चढ़ाएं। आप पँचामृत से श्रीकृष्ण का अभिषेक भी कर सकते हैं। सिर्फ यही नहीं आप प्रभु को मक्खन का भोग भी लगा सकते हैं।

2. अगर आप ऐश्वर्य साधन और पैसों से धनो-धान्य होना चाहते हैं तो आप श्री कृष्ण का कच्ची लस्सी से अभिषेक करें। ऐसा करना काफी लाभदायक सिद्ध हो सकता है। 

3. अगर आप चाहते हैं कि आपकी सभी मनोकामना पूरी हो जाए तो गीता जयंती के दिन कृष्ण की पूजा करते हुए। भगवान को मिश्री का भोग लगायें। आप चाहें तो गन्ने के रस से श्रीकृष्ण का अभिषेक भी कर सकते हैं।

4. अगर आपको या आपके किसी परिवार वाले को कोई रोग या कष्ट है तो आप श्रीकृष्ण को दूध में तुलसी डालकर भोग लगा सकते हैं या उनका अभिषेक कच्चे दूध से कर सकते हैं। ऐसा करना भी काफी लाभप्रद होगा। 

5. अगर विवाह में देरी हो रही हो तो आप श्रीकृष्ण को झूला झूलायें साथ ही उन्हें केसर की बर्फी का भोग जरूर लगाएं। इसके साथ गुलाब के शरबात से श्रीकृष्ण का अभिषेक भी कर सकते हैं। 

6. अगर आपका कोई भी काम बनते-बनते बिगड़ जाता है तो आप गीता जयंती पर श्रीकृष्ण को लड्डू का भोग जरूर लगाएं। इससे आपके काम में आने वाली बाधाएं दूर हो जाएगी।

7. अगर आपके पास धन की कमी हो या हाथ में पैसा ना रुकता हो तो उसके लिए आप श्रीकृष्ण को मक्खन का भोग लगाएं। साथ ही उनका कच्ची लस्सी से अभिषेक भी करें। 

टॅग्स :भगवान कृष्ण
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबांके बिहारी दरबार पहुंचे कुलदीप यादव और वंशिका, मांगा आशीर्वाद, वीडियो

पूजा पाठBasant Panchami 2026: ब्रज में बसंत पंचमी से अगले 40 दिनों तक खेली जाएगी होली, जानें इस उत्सव के बारे में

पूजा पाठBhagwat Geeta: गीता की विचारधारा सदियों से मानवीय चिंतन को प्रभावित करती रही है?

पूजा पाठठाकुर जी की कृपा के बिना श्रीमद भागवत का श्रावण संभव नहीं: चारु लाडली

पूजा पाठमथुरा के बांके बिहारी मंदिर में बड़ा बदलाव, जगमोहन में प्रवेश और दर्शन पर रोक

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद