लाइव न्यूज़ :

गायत्री जयंती 2020: कब है गायत्री जंयती? जानिए कौन थीं माता गायत्री-सबसे पहले इस देवता ने किया था गायत्री मंत्र का पाठ

By मेघना वर्मा | Updated: May 17, 2020 10:09 IST

गायत्री मंत्र का पाठ बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को करना चाहिए जिसे बेहद शुभ माना जाता है। हर साल ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को गायत्री जयंती मनाई जाती है।

Open in App
ठळक मुद्देगायत्री जी का वाहन हंस है। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, गायत्री देवी से ही चारों वेद, पुराण और श्रुतियों की उत्पत्ति हुई है।

हिन्दू धर्म में गायत्री मंत्र एक ऐसा मंत्र बताया गया है जो हर समस्या को हर लेता है। गायत्री मंत्र का पाठ बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को करना चाहिए जिसे बेहद शुभ माना जाता है। हर साल ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को गायत्री जयंती मनाई जाती है। जो गंगा दशहरा के दूसरे दिन होती है। 

वहीं दूसरी मान्यता के अनुसार श्रावण माह की पूर्णिमा के दिन भी इस पर्व को मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन प्रज्ञा और ज्ञान की देवी माता पार्वती का अवतरण हुआ था। इसी लिए हर साल माता गायत्री के इस पर्व को श्रद्धालु पूरी श्रद्धा से मनाते हैं। 

कब है गायत्री जयंती

इस साल गायत्री जयंती 2 जून को पड़ रही है। वहीं एक जून को गंगा दशहरा है। 

गायत्री जयंती - 2 जून 2020एकादशी तिथि प्रारंभ - 2 बजकर 57 मिनट मध्यान में (1 जून)एकादशी तिथि समाप्त - 12 बजकर 4 मिनट मध्यान - (2  जून)

कौन थी देवी गायत्री

मां गायत्रीको प्रज्ञा की देवी कहा जाता है। व्यक्ति के अंदर विवके को जागृत करती हैं। मां गायत्री ही आपके अच्छे और बुरे का ज्ञान करवाती हैं। मां के स्वरूप की बात करें तो इनके एक हाथ में पुस्तक और दूसरे हाथ में कमंडल होता है। मां गायत्री को देवी सरस्वती, पार्वती और मां लक्ष्मी का अवतार भी माना जाता है। 

इसलिए पुकारा जाता है वेदमाता

हिन्दू धर्म के अनुसार माता गायत्री ने ही चारों वेदों, पुराणों और श्रुतियों की उत्पत्ति की इसलिए उन्हें वेदमाता के नाम से पुकारा जाता है। गायत्री जयंती के दिन लोग गायत्री मंत्र का जाप करते हैं। साथ ही माता गायत्री की पूरे-विधि विधान से पूजा करते हैं। 

ब्रह्मा जी के मुख से हुआ था गायत्री मंत्र का पाठ

बताया जाता है कि सबसे पहले गायत्री मंत्र का पाठ ब्रह्मा जी के मुख से हुआ था। गायत्री मंत्र का पाठ करना बेहद शुभ माना जाता है। बताया जाता है कि ये मंत्र आपको हर तरह की  मुसीबत से बचा लेते हैं। इसलिए गायत्री मंत्र का जाप इंसान को अवश्य करना चाहिए। 

 

गायत्री जयन्ती को क्या करें

1. गायत्री मन्त्र का जप करके हवन करें। 2. सूर्य पूजा करें। 3. श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का पाठ करें। 4. अन्न का दान करें। 5. गुड़ और गेहूं का दान करें। 6. पवित्र नदी में स्नान करें। 7. धार्मिक पुस्तक का दान करें। 8. इस दिन भंडारा करायें। लोगों को शीतल जल पिलायें। घर की छत पर जल से भरा पात्र रखें जिससे चिड़ियों के कंठ तृप्त हो सकें।9. सत्य बोलनें का प्रयास करें। 10. फलाहार व्रत रहें। 

टॅग्स :पूजा पाठहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल