लाइव न्यूज़ :

बच्चे को जन्म के 40 दिनों तक याद रहती है अपने पूर्वजन्म की बातें! क्या आप जानते हैं ये रहस्य?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 16, 2019 16:12 IST

हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार मृत्यु, उसके बाद अंतिम संस्कार और पुनर्जन्म को लेकर भी काफी कुछ वर्णन है। मृत्यु क्या है? क्या पुनर्जन्म भी होता है? क्या मृत्यु के समय काफी दर्द होता है? मृत्यु के बाद क्या होता है और मृत्यु के बाद हम कहां चले जाते हैं? ये ऐसी बातें जिसका जिक्र काफी विस्तार से गरुण पुराण में किया गया है।

Open in App

मृत्यु इस समूचे ब्रह्मांड का सबसे कड़वा सत्य है। मृत्यु के बाद हमारा क्या होता है और क्या हम किसी दूसरे लोक में चले जाते हैं? क्या इंसान का पुनर्जन्म होता है? ये कुछ ऐसी बातें हैं जिसमें हमेशा से मानव की रूचि रही है। इन तमाम सवालों को लेकर वैज्ञानिक आधार पर कोई भी ठोस तथ्य मौजूद नहीं हैं लेकिन गरुड़ पुराण में मृत्यु को लेकर काफी कुछ कहा गया है।

Garuda Purana: गरुण पुराण क्या है

हिंदू धर्म के 18 महापुराणों में से एक गरुण पुराण भी है। इसमें भगवान विष्णु और गरुड़ पक्षी के बीच संवाद के जरिये धर्म और मानव जीवन को लेकर कई बातें कही गई हैं। इसमें हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार मृत्यु, उसके बाद अंतिम संस्कार और पुनर्जन्म को लेकर भी काफी कुछ वर्णन है। मृत्यु क्या है? क्या पुनर्जन्म भी होता है? क्या मृत्यु के समय काफी दर्द होता है? मृत्यु के बाद क्या होता है और मृत्यु के बाद हम कहां चले जाते हैं? ये ऐसी बातें हैं जिसका जिक्र काफी विस्तार से गरुण पुराण में है। कई लोगों में ऐसी मान्यता है कि जीवित रहते हुए गरुण पुराण नहीं पढ़ना चाहिए। हालांकि, ऐसा कुछ नहीं है। इसे पढ़ने पर कई तरह की जानकारियां आप हासिल कर सकते हैं।

Garuda Purana: मृत्यु से जुड़ी हैरान करने वाली सच्चाई

गरुण पुराण के अनुसार मरने से कुछ घंटे पहले इंसान का पैर ठंडा होने लगता है। जब मृत्यु का सही समय आता है तो मृत्यु के देवता यम आत्मा को राह बताने के लिए उसके करीब पहुंचते हैं। मृत्यु के बाद आत्मा यह स्वीकर नहीं कर पाती अब उसे उसे शरीर से दूर जाना है। आत्मा को कई तरह की आवाजें सुनाई देती रहती हैं और वह कई बार खुद चिल्लाकर अपनी मौजूदगी का भी अहसास कराने की कोशिश करती है। हालांकि, इसे कोई सुन नहीं सकता।

धीरे-धीरे आत्मा को स्वीकार करना पड़ता है कि उसे अब इस लोक को छोड़ना है। वह कई घंटों तक इस दौरान उसी कमरे या मृत्यु के स्थान पर मौजूद रहती है और अपने शरीर और दूसरे लोगों के क्रियाकलापों को निहारती रहती है। अंतिम संस्कार होने के बावजूद आत्माएं कम से कम 7 दिनों तक उसी घर में रहती हैं। कई बार वे इस दौरान अपनी उन पसंदीदा जगहों जैसे ऑफिस, कोई बगीचा, दुकान आदि जगहों पर भी भ्रमण करने जाती हैं, जहां उनका मृत्यु से पहले रोज आना-जाना था। 7 दिन के बाद आत्मा उस परिवार और इस लोक को छोड़ परलोक के लिए निकल जाती हैं।

एक गुफा से होकर है 'परलोक' का रास्ता

ऐसा कहते हैं कि एक बहुत अंधेरी और बड़ी गुफा है जिससे होकर आत्मा को गुजरना पड़ता है। इसलिए कहा जाता है कि मृत्यु के पहले 12 दिन बहुत अहम रहते हैं। परिजनों को सभी क्रियाएं बहुत ध्यान पूर्वक और सही तरीके से करने चाहिए। साथ ही आत्मा की शांति की प्रार्थना करनी चाहिए। गुफा के उस पार प्रकाश से भरपूर एक दूसरी दुनिया नजर आती है और वही वह लोक है जहां आत्मा को जाना होता है। इसी दौरान आत्मा की मुलाकात कई बार पूर्वजों से होती है।

गरुण पुराण के अनुसार यमलोक में प्रवेश के लिए हर दिशा में एक द्वार बना होता है। कौन सी आत्मा किस द्वार से नगरी में प्रवेश करेगी, यह उसके कर्मों के आधार पर तय होता है। गरुण पुराण में बताया गया है कि पूर्व दिशा का मार्ग सुखों से युक्त होता है। इस मार्ग से आने वाली आत्माओं को कोई कष्ट नहीं होता है।

नवजात बच्चों को याद रहती है अपने पूर्वजन्म की बातें!

आत्मा जब दूसरे शरीर में प्रवेश करती है और बच्चे का जन्म होता है तो उसे पहले 40 दिनों तक अपने पूर्वजन्म की याद रहती है। वह उसे ही याद कर हंसता और रोता रहता है। इसके बाद उसकी पूर्वजन्म की स्मृतियां खत्म होने लगती हैं। 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल