लाइव न्यूज़ :

गणगौर पूजा 2018: इस विधि और शुभ मुहूर्त में करें पूजा, करें ये विशेष उपाय भी

By गुलनीत कौर | Updated: March 20, 2018 09:03 IST

गणगौर में 16 दिनों तक व्रत किया जाता है और आखिरी दिन पर पूर्ण विधि-विधान से पूजा की जाती है।

Open in App

हिन्दू धर्म में किसी विशेष इच्छा की पूर्ति के लिए कई तरह के व्रत-उपवास किए जाते हैं। इनमें से एक है सोलह सोमवार का व्रत जिसे कुंवारी कन्याएं अच्छा व्रत पाने के लिए और विवाहित स्त्रियां वैवाहिक जीवन में खुशहाली लाने के लिए करती हैं। यह व्रत भगवान शिव को समर्पित होता है। ठीक इसी तरह का व्रत होता है 'गणगौर का व्रत'। गणगौर चैत्र शुक्ल की तृतीया को मनाया जाता है। इस वर्ष यह त्योहार 2 मार्च से प्रारंभ होकर 20 मार्च को इसकी समाप्ति होगी। इस वर्ष गणगौर की पूजा का शुभ समय 20 मार्च को सूर्य उदय से लेकर शाम 4 बजकर 50 मिनट तक रहेगा। इससे पहले पूजा एवं गणगौर विसर्जन किया जाना चाहिए। गणगौर का त्योहार राजस्थान में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इसके अलावा यह त्योहार गुजरात, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी मनाया जाता है। 

क्यों मनाया जाता है गणगौर?

एक पौराणिक कथा के अनुसार चैत्र शुक्ल की तृतीया को भगवान शिव ने माता पार्वती की तपस्या से प्रसन्न होकर उन्हें 'सदा सौभाग्यवती' होने का वरदान दिया था। इसके बाद माता पार्वती ने भी पूरे स्त्री समाज को 'अखंड सौभाग्यवती' होने का आशीर्वाद दिया था। इसी पौराणिक कथा को आधार मानते हुए गणगौर की उत्सव मनाया जाता है।

गणगौर पूजा विधि

गणगौर का उत्सव पूरे 16 दिनों के लिए मनाया जाता है, इसके पहले दिन से ही कुंवारी कन्याएं और विवाहित स्त्रियां सोलह श्रृंगार करके विधिवत पूजा करती हैं। प्रति वर्ष होलिका दहन से ठीक अगले दिन से गणगौर पूजा प्रारम्भ की जाती है। पहले दिन एक चौकी लगाकर, उस पर स्वस्तिक बनाया जाता है। पानी से भरा एक कलश चौकी की दाहिनी ओर रखा जाता है। इसके बाद होलिका दहन की राख या काली मिटटी के प्रयोग से छोटी-छोटी पिंडी बनाकर उसे चौकी पर रखा जाता है। 

पहले सात दिनों तक इसी तरह से पूजा की जाती है और साथ ही घर की सभी विवाहित और अविवाहित स्त्रियां गणगौर के गीत गाती हैं। 8वें दिन कुम्हार से मिटटी लाकर गणगौर भगवान बनाए जाते हैं। इनकी 16वें दिन तक विधि विधान से पूजा की जाती है और आखिरी दिन पर बहते जल में प्रवाहित कर दिया जाता है।

यह भी पढ़ें: मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए सोमवार के दिन करें ये काम, मिलेगा शिव-पार्वती से वरदान

क्यों करें गणगौर व्रत

कुंवारी स्त्रियां यदि योग्य वर चाहती हैं या फिर विवाहित स्त्री के शादीशुदा जीवन में कठिनाइयां चल रही हैं तो गणगौर व्रत करने से शिव-पार्वती के आशीर्वाद से सभी समस्याओं को अंत हो जाता है। गणगौर व्रत करने वाली स्त्री इस व्रत के सभी नियमों का पालन करे, जैसे कि:- गणगौर व्रत में केवल एक समय ही भोजन करें। भोजन करने का यह समय बांध लें, इसे बार-बार बदलें ना- प्रतिदिन अपने हाथों से बनाकर शिव-गौरी को प्रसाद का भोग लगाएं। ध्यान रहे कि यह प्रसाद कव्वाल घर की कुंवारी कन्याओं या अन्य सुहागिन स्त्रियों को ही दें। यह व्रत केवल महिलाओं के लिए होता है, इसलिए इसका प्रसाद पुरुषों में नहीं बांटा जाना चाहिए- व्रती मां गौरी को सुहाग की सभी वस्तुएं जैसे कि कांच की लाल चूड़ियां, सिन्दूर, साड़ी, बिंदी, काजल, शीशा, टीका, मेहंदी, आदि अर्पित करें- सुहाग की इस सभी सामग्री पर चन्दन, अक्षत, धूप, आदि करके ही अर्पित करें- मां गौरी को लगाने वाले सिन्दूर से महिलाएं अपनी मांग भरें। यह बेहद शुभ माना जाता है

टॅग्स :भगवान शिवपूजा पाठ
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठकैसे करें हनुमान बाहुक का पाठ?, मंगलवार-शनिवार को शुरू कर पाठ?, देखिए वीडियो

पूजा पाठHanuman Janmotsav 2026: रूद्र के अवतार हनुमान जी को अमरता का वरदान?, मंगलवार को जरूर करें बजरंग बाण?, वीडियो

ज़रा हटकेबाबा धाम का वीडियो वायरल! भीड़ कंट्रोल या बदसलूकी? दर्शन व्यवस्था पर उठे सवाल

पूजा पाठआमलकी और रंगभरी एकादशी में क्या फर्क है? होली से पहले मनाया जाता है त्योहार, जानें

पूजा पाठश्री महाकालेश्वर मंदिर में डिजिटल विस्तार, संध्या एवं शयन आरती की ऑनलाइन बुकिंग प्रारंभ, मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देशन अच्छी पहल 

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल