Ganga Dussehra 2024 Upay: धन प्राप्ति के लिए गंगा दशहरा दिन जरूर करें इन 10 में से कोई एक उपाय

By रुस्तम राणा | Updated: June 13, 2024 14:07 IST2024-06-13T14:07:08+5:302024-06-13T14:07:08+5:30

Ganga Dussehra 2024 Upay: ऐसा माना जाता है कि जो लोग पवित्र गंगा नदी में डुबकी लगाते हैं, उन्हें सभी प्रकार की नकारात्मकता से मुक्ति मिलती है और यह शरीर, मन और आत्मा को भी शुद्ध करती है।

Ganga Dussehra 2024 Upay: To get wealth, do one of these ten remedies on Ganga Dussehra day | Ganga Dussehra 2024 Upay: धन प्राप्ति के लिए गंगा दशहरा दिन जरूर करें इन 10 में से कोई एक उपाय

Ganga Dussehra 2024 Upay: धन प्राप्ति के लिए गंगा दशहरा दिन जरूर करें इन 10 में से कोई एक उपाय

Ganga Dussehra 2024: गंगा दशहरा 16 जून, रविवार को मनाया जाएगा। हिन्दू पंचांग के अनुसार, हर साल ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दशहरा मनाया जाता है। हिंदू धर्म में इस पर्व का बड़ा धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है।  इसी दिन मां गंगा इस धरती पर अवतरित हुई थीं। ऐसा माना जाता है कि जो लोग पवित्र गंगा नदी में डुबकी लगाते हैं, उन्हें सभी प्रकार की नकारात्मकता से मुक्ति मिलती है और यह शरीर, मन और आत्मा को भी शुद्ध करती है। गंगा दशहरा के दिन कुछ विशेष उपाय करने से जातकों को अनेकों प्रकार के पुण्य प्राप्त होते हैं। आप भी इस बार गंगा दशहरा पर निम्नलिखित उपायों को यह पुण्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं। 

गंगा दशहरा के दस महाउपाय

1. गंगा दशहरा के दिन सबसे पहले शुभ मुहूर्त में गंगा नदी में डुबकी लगाएं। इससे आपको रोग-दोष और दरिद्रता दूर हो जाएगी। 

2. गंगा दशहरा के दिन स्नान के पश्चात मां गंगा की पूजा करें। मान्यता ऐसी है कि इस दिन मां गंगा की पूजा करने से मनुष्य को मोक्ष की प्राप्ति होती है। 

3. गंगा दशहरा के दिन मां गंगा की पूजा पाठ के बाद अपने घर में भगवान सत्य नारायण की कथा का पाठ कराने आपको अति लाभ मिलेगा। इससे आपके कष्ट मिट जाएंगे।

4. गंगा दशहरा पानी से भरा घड़ा दान करना बहुत शुभ माना जाता है। कहते हैं ज्येष्ठ महीने के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को संभव हो तो जल से भरा घड़ा दान करना चाहिए। 

5. गंगा दशहरा के दिन छाता, जूता, चप्पल, टोपी आदि का दान करना भी पुण्यकारी होता है। ज्येष्ठ माह में तपती धूप से बचने के लिए ये चीजें जरूरतमंद को दान करना चाहिए।

6. गंगा दशहरा के दिन मौसमी और रसीले फल के साथ ही सत्तू और गुड़ का दान इस दिन जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से आपको पुण्य की प्राप्ति होगी और सुख-समृद्धि की कामना पूर्ण होगी। 

7. शास्त्रों के अनुसार, गंगा दशहरा के दिन गंगा स्नान के पश्चात किसी गरीब व्यक्ति को सूती वस्त्र, गमछा और धोती आदि का दान करना भी शुभ माना गया है। यह उपाय आपकी आर्थिक तरक्की कराएगा।

8. गंगा दशहरा के दिन गंगा नदी में स्नान के पश्चात किसी ब्राह्मण को दक्षिणा दें। इससे आपके ज्ञान में वृद्धि होगी। 

9. गंगा दशहरा के दिन अपने शहर में संभव हो तो प्याऊ की व्यवस्था जरूर करनी चाहिए। ज्येष्ठ माह की गर्मी में किसी प्यासे को पानी पिलाना बहुत पुण्य का काम माना गया है।

10. गंगा दशहरा के दिन यदि संभव हो तो किसी बेघर के लिए छांव की व्यवस्था करें। यह उपाय आपके लिए विशेष पुण्य देने वाला माना गया है। 

Web Title: Ganga Dussehra 2024 Upay: To get wealth, do one of these ten remedies on Ganga Dussehra day

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे