लाइव न्यूज़ :

Ganga Dassehra 2019: गंगा दशहरा क्यों मनाया जाता है और कैसे करें पूजा-अर्चना, जानें इसका महत्व

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 12, 2019 08:31 IST

गंगा दशहरा के दिन गंगा नदी में स्नान का विशेष महत्व है। इस वजह से पूरे देश में इस दिन गंगा नदी के आसपास काफी भीड़ हो जाती है। पूजा करने वालों को इस दिन सूर्य उदय होने से पहले जगना चाहिए और गंगा नदी में जाकर स्नान करना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देहिंदू मान्यताओं के अनुसार गंगा दशहरा के दिन का है विशेष महत्व गंगा दशहरा के दिन साधक गंगा में स्नान करते हैं और पूजा करने के बाद दान देते हैंमान्यताओं के अनुसार गंगा दशहरा के दिन ही गंगा धरती पर उतरी थीं

गंगा दशहरा का त्योहार हर साल ज्येष्ठ मास की दशमी तिथि के दिन मनाया जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार इसी दिन मां गंगा भगीरथ की कठोर तपस्या से प्रसन्न होकर धरती पर आई थीं। इसके बाद से इस दिन मां गंगा की पूजा की परंपरा शुरू हुई। इस बार यानी की साल 2019 में गंगा दशहरा आज 12 जून (बुधवार) को पड़ा रहा है।

हिंदू मान्यता के अनुसार इस दिन गंगा में स्नान करने और मां गांगा पूजा करने से दस तरह के पाप धुल जाते हैं। कहा जाता है कि जो भी व्यक्ति इस दिन गंगा नदी में उतर कर पूजन करता है और गंगा की अराधना करता है तो उसे पापों से मुक्ति मिलती है उसकी सभी समस्याएं भी दूर होती हैं।

गंगा दशहरा क्यों मनाया जाता है 

हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार भगीरथ ने अपने पूर्वजों के मोक्ष के लिए लंबी और कठिन तपस्या की। इसके बाद वह गंगा को धरती पर लाने में कामयाब रहे। हालांकि, मां गंगा का वेग इतना अधिक था कि वे सीधे स्वर्ग से धरती पर आतीं तो पाताल में चली जाती। इस वेग को कम करने के लिए सभी ने भगवान शिव की अराधना की थी।

इसके बाद भगवान शिव ने अपनी जटाओं में गंगा को धारण किया और गंगा कैलाश होती हुई धरती पर आईं। मान्यता है कि ज्येष्ठ मास की दशमी को ही गंगा धरती पर आईं थी, इसके बाद से इस दिन गंगा दशहरा मनाने की परंपरा शुरू हुई। वैसे गंगा दशहरा का पर्व 10 दिन पहले से ही शुरू होता है। इस बार हिंदू पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ मास की पहली तारीख (4 जून) से गंगा दशहरा का पर्व शुरू हो रहा है और 12 जून तक जारी रहेगा।

Ganga Dassehra 2019: गंगा दशहरा के दिन कैसे करें मां गंगा की अराधना

इस दिन गंगा नदी में स्नान का विशेष महत्व है। इस वजह से पूरे देश में इस दिन गंगा नदी के आसपास काफी भीड़ हो जाती है। पूजा करने वालों को इस दिन सूर्य उदय होने से पहले जगना चाहिए और गंगा नदी में जाकर स्नान करना चाहिए। अगर आप गंगा नदी में स्नान नहीं कर सके तो भी किसी पवित्र नदी में स्नान कर मां गंगा का ध्यान करना चाहिए। 

पूजा के दौरान साधक को लगातार मंत्र ‘ऊँ नम: शिवाय नारायण्यै दशहराय गंगाय नम:’ का जाप करना चाहिए। एक खास बात ये भी है कि गंगा दशहरा में 10 की संख्या का काफी महत्व होता है। ऐसे में पूजा में आप जिस चीज का भी इस्तेमाल करते हैं, उसकी संख्या 10 जरूर होनी चाहिए। उदाहरण के लिए आप 10 दीपों, 10 प्रकार के फूल, दस प्रकार के नैवेद्य, दस प्रकार के फल आदि का इस्तेमाल करें। इसके बाद श्रद्धा के अनुसार गरीब या ब्राह्मण को दान करें।

टॅग्स :दशहरा (विजयादशमी)हिंदू त्योहारधार्मिक खबरें
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल