आज शुक्रवार को करें मां लक्ष्मी के इन 10 मंत्रों का जाप, कभी नहीं होगी आर्थिक तंगी
आज शुक्रवार को करें मां लक्ष्मी के इन 10 मंत्रों का जाप, कभी नहीं होगी आर्थिक तंगी
By गुणातीत ओझा | Updated: September 18, 2020 13:12 IST2020-09-18T13:12:29+5:302020-09-18T13:12:29+5:30
Next
मां लक्ष्मी की सच्चे मन से पूजा करने वाले उपासक को शुभ फल प्राप्त होता है। लक्ष्मी हिन्दू धर्म की एक प्रमुख देवी हैं। वह भगवान विष्णु की पत्नी हैं।
धन की समस्या दूर करने के लिए शुक्रवार को करें ये उपाय।
Highlightsमां लक्ष्मी की सच्चे मन से पूजा करने पर सुख और समृद्धि मिलती है।शुक्रवार की शाम को मां लक्ष्मी की पूजा करने वालों पर मां कृपा बरसातीं हैं।
Lakshmi Pooja:मां लक्ष्मी की सच्चे मन से पूजा करने वाले उपासक को शुभ फल प्राप्त होता है। लक्ष्मी हिन्दू धर्म की एक प्रमुख देवी हैं। वह भगवान विष्णु की पत्नी हैं। पार्वती और सरस्वती के साथ, वह त्रिदेवियों में से एक हैं और धन, सम्पदा, शान्ति और समृद्धि की देवी मानी जाती हैं। जिनका उल्लेख सबसे पहले ऋग्वेद के श्री सूक्त में मिलता है। मां लक्ष्मी सबपर मेहरबान नहीं होतीं। उन्हें खुश करने के लिए कठिन साधना करनी पड़ती है। शास्त्रों के मुताबिक शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी का होता है। शुक्रवार की शाम को मां लक्ष्मी की पूजा करने वालों पर मां कृपा बरसातीं हैं। मान्यता है कि शुक्रवार को विधि-विधान से मां लक्ष्मी की पूजा करने से देवी प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों पर धन की वर्षा करती हैं। शुक्रवार को मां लक्ष्मी की पूजा करने से घर में शांति बनी रहती है और हर मनोकामना पूरी होती है।
आइए आपको बताते हैं देवी लक्ष्मी के कुछ मंत्र और आरती-
लक्ष्मी मंत्र: 1 ॐ ह्रीं ह्रीं श्री लक्ष्मी वासुदेवाय नम:।
श्री लक्ष्मी मंत्र : 2 ॐ आं ह्रीं क्रौं श्री श्रिये नम: ममा लक्ष्मी नाश्य-नाश्य मामृणोत्तीर्ण कुरु-कुरु सम्पदं वर्धय-वर्धय स्वाहा:।