लाइव न्यूज़ :

Nostradamus Predictions 2021: अकाल, भूकंप और कई बड़ी आफत, साल 2021 में क्या होगा, पढ़िए नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी

By विनीत कुमार | Updated: December 8, 2020 08:50 IST

फ्रांस के मशहूर भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस की चर्चा आज भी हर मौके पर होती है। ऐसे दावे किए जाते रहे हैं कि उनकी कई भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं। ऐसे में जानिए कि आने वाले साल 2021 के लिए उन्होंने क्या कहा है।

Open in App
ठळक मुद्देफ्रांस के मशहूर भविष्यवक्ता रहे हैं माइकल दि नास्त्रेदमस, कई भविष्यवाणियां सच होने का दावा कई सदियों पहले की थी नास्त्रेदमस ने भविष्यवाणी, 1555 में उनके भविष्यवणी को लेकर आई थी किताबनास्त्रेदमस के अनुसार आने वाले साल में अकाल, भूकंप, तरह-तरह की बीमारियां और महामारी बढ़ेंगी

आज दुनिया जब सदी के सबसे भयानक महामारी से गुजर रही है। ऐसे में माइकल दि नास्त्रेदमस (Michel de Nostredame) चर्चा में हैं। कई जानकार इसे नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी से जोड़कर देखते हैं। कुछ ही दिनों में नया साल भी आने वाला है। 

सभी को उम्मीद है कि साल 2021 बेहतर हो और दुनिया को कोरोना सहित कई अन्य परेशानियों से छुटकारा मिल सके। ऐसे में आईए हम आपको बताते हैं कि फ्रांस के मशहूर भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी नए साल को लेकर क्या कहती है।

Nostradamus Predictions on 2021: नास्त्रेदमस की 2021 के लिए भविष्यवाणी

नास्त्रेदमस की साल 2021 की भविष्यवाणी के मुताबिक एक रशियन वैज्ञानिक ऐसा जैविक हथियार और वायरस विकसित करेगा, जो इंसान को जॉम्बी बना सकता है। ये इंसान के लिए बेहद घातक साबित होगा और हमारी प्रजाति का सर्वनाश होने के मौके बढ़ जाएंगे।

यही नहीं, नास्त्रेदमस के अनुसार अकाल, भूकंप, तरह-तरह की बीमारियां और महामारी बढ़ेंगी। ये दुनिया के अंत के पहले के संकेत होंगे। दुनिया के कई हिस्सों में ऐसा अकाल हो सकता है जिसका सामना पहले कभी नहीं किया गया।

एक भविष्यवाणी में ये भी कहा गया है इस दौरान सूर्य की तबाही पृथ्वी के नुकसान का कारण बनेगी। समुद्र तल के बढ़ने और पृथ्वी के उसमें समाने की बात भी आने वाले वर्षों में कही गई है।

पृथ्वी से टकराएगा धूमकेतु!

नास्त्रेदमस ने एक जगह अपनी भविष्यवाणी में पृथ्वी से धूमकेतु टकराने की बात भी कही है, जो भूकंप और कई तरह की प्राकृतिक आपदाओं का कारण बनेगा। NASA के वैज्ञानिकों ने भी पहले ही एक बड़े धूमकेतु के पृथ्वी से टकराने की संभावना जताई है। 

गौरतलब है कि नासा 2009 KF1 नाम के एक एस्टेरॉयड पर नजर भी रख रही है जिसके वैज्ञानिकों के अनुसार मई 2022 में पृथ्वी से टकराने का खतरा है। वैज्ञानिकों का मानना है कि इस एस्टेरॉयड की ताकत 1945 में हिरोशिम पर अमेरिका द्वारा गिराए गए परमाणु बस से करीब 15 गुना ज्यादा हो सकती है।

बताते चलें कि नास्त्रेदमस ने सदियों पहले 'लेस प्रोफेटीस' नाम की किताब में दुनिया को लेकर कई अहम भविष्यवाणियां की हैं। इस किताब का पहला संस्करण 1555 में आया था। इसके बाद से ही उनकी भविष्यवाणी को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं होती रही हैं। इस किताब में 6000 से ज्यादा भविष्यवाणियां हैं, जिसमें कई सच साबित हुई हैं।

टॅग्स :न्यू ईयरज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स