लाइव न्यूज़ :

Ramzan Qawwali: रमज़ान के दिनों जरूर सुनें यूट्यूब पर ट्रेंड हो रही ये 5 कव्वाली, दिल-दिमाग को मिलेगा सुकून

By उस्मान | Updated: May 3, 2019 18:04 IST

रमज़ान के दिनों रोजेदार नमाज़, कुरआन पढ़ने और दुआ करने के साथ-साथ रमज़ान की कव्वाली भी सुनते हैं। इस समय यूट्यूब पर कई सारी रमज़ान की कव्वाली वायरल हो रही हैं। उनमें से कुछ खास हम यहां पेश कर रहे हैं। इन्हें सुनें और अल्लाह की इबादत में खो जाएं।

Open in App

रमज़ान का पाक महीना 5 या 6 मई से शुरू होने वाला है। मुस्लिमों के लिए यह महीना बेहद खास होता है। इस महीने को रहमत और बरकत का महीना कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस महीने में जन्नत के दरवाजे खुल जाते हैं और रोजेदारों को सबसे ज्यादा सवाब मिलता है। रोजेदार पूरे महीने रोजे रखकर कुरआन, नमाज़ और दुआ पढ़ते हैं। 

रोजेदार सुबह सूर्योदय से पहले उठकर सहरी यानी खाना खाते हैं और दुआ पढ़कर रोजा रखते हैं। पूरा दिन भूखा-प्यासा रहकर पांचों समय की नमाज़ अदा करते हैं। कुछ लोग नमाज़ और दुआ पढ़ते हुए अपना पूरा दिन मस्जिदों में गुजारते हैं, तो कुछ लोग अपने-अपने कामों में व्यस्त हो जाते हैं। शाम को सूर्यास्त यानी इफ्तारी करके रोजा खोलते हैं।

रमज़ान के दिनों रोजेदार नमाज़, कुरआन पढ़ने और दुआ करने के साथ-साथ रमज़ान की कव्वाली भी सुनते हैं। इस समय यूट्यूब पर कई सारी रमज़ान की कव्वाली वायरल हो रही हैं। उनमें से कुछ खास हम यहां पेश कर रहे हैं। इन्हें सुनें और अल्लाह की इबादत में खो जाएं।

1) रमज़ान मुबारकइस कव्वाली को मशहूर बॉलीवुड गायक अलताफ राजा ने गाया है। यकीनन उनकी आवाज में यह कव्वाली आपको बहुत पसंद आएगी। इसे अभी तक करीब तीन लाख लोग सुन चुके हैं।

  

2) सुनों रमज़ान की दास्तान रमज़ान की यह खास कव्वाली यूट्यूब की ट्रेंड लिस्ट में काफी ऊपर है। फिलहाल 07 लाख से भी अधिक लोग सुन चुके हैं और समय के साथ तेजी से इस वीडियो के व्यूज बढ़ते चले जा रहे हैं। इसे आरजू बानो और जानी बाबू ने गाया है। आप भी सुनें यह ट्रेंडिंग कव्वाली।

 

3) मैं भी रोजा रखूंगायह कव्वाली यूट्यूब पर 19वें नंबर पर ट्रेंडिंग में है। इसे अभी तक दो लाख से ज्यादा लोग सुन चुके हैं। इसे किसी बच्चे न गाया है और इस आवाज़ को खूब पसंद किया जा रहा है। पिछले साल अपलोड हुई इस कव्वाली पर खूब कमेंट भी हुए हैं।

 

4) जन्नत में बना लो घरपिछले साल अपलोड की गई इस कव्वाली को दो लाख से अधिक लोग देख चुके हैं और हजार से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। इस सूफियाना कव्वाली को सुनकर आप इसमें पूरी तरह खो जाएंगे। अब्दुल हबीब की आवाज सीधे आपके दिल में उतरती है।

टॅग्स :रमजानत्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठईद-उल-फितर के मुबारक मौके पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत और प्यारे मैसेज

पूजा पाठRam Navami 2026: दक्षिण भारत में कैसे मनाया जाता है राम नवमी का पर्व? जानें परंपरा और इसका आध्यात्मिक महत्व

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल