February Calendar 2026: महाशिवरात्रि, सूर्यग्रहण, होलाष्टक..., फरवरी में तीज-त्योहार की पूरी लिस्ट देखें
By रुस्तम राणा | Updated: January 31, 2026 15:56 IST2026-01-31T15:53:16+5:302026-01-31T15:56:10+5:30
फरवरी माह माघ पूर्णिमा से लेकर विजया एकादशी, जानकी जयंती, महाशिवरात्रि, सूर्य ग्रहण, आमलकी एकादशी से लेकर होलाष्टक पड़ने वाला है। इसके अलावा कई बड़े ग्रह-गोचर का निर्माण हो रहा है।

February Calendar 2026: महाशिवरात्रि, सूर्यग्रहण, होलाष्टक..., फरवरी में तीज-त्योहार की पूरी लिस्ट देखें
February 2026 Vrat Tyohar List: फरवरी माह में कई बड़े व्रत-त्योहार पड़ने वाले हैं। साल 2026 का दूसरा माह फरवरी माघ माह के शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि के साथ आरंभ हो रहा है, जो फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि के साथ समाप्त होगा। इस माह माघ पूर्णिमा से लेकर विजया एकादशी, जानकी जयंती, महाशिवरात्रि, सूर्य ग्रहण, आमलकी एकादशी से लेकर होलाष्टक पड़ने वाला है। इसके अलावा कई बड़े ग्रह-गोचर का निर्माण हो रहा है।
इस महीने 4 ग्रहों की चाल में बदलाव होने जा रहा है। इस महीने की शुरुआत में सबसे पहले व्यापार के दाता बुध 3 फरवरी को कुंभ राशि में गोचर करेगा। वहीं इसके बाद 6 फरवरी को धन के दाता शुक्र का गोचर भी कुंभ राशि में होगा। साथ ही ग्रहों के राजा सूर्य 13 फरवरी को मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में संचरण कर जाएंगे वहीं अंत में ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह 23 फरवरी को कुंभ राशि में गोचर करेंगे। आइए अब जानते हैं फरवरी 2026 में कौन-कौनसे व्रत-त्योहार कब-कब हैं और इस महीने कौनसे महत्वपूर्ण दिवस पड़ रहे हैं।
फरवरी 2026 में व्रत-त्यौहार एवं महत्वपूर्ण दिवस की सूची
1 फरवरी – माघ पूर्णिमा व्रत, माघ स्नान समाप्त, गुरु रविदास जयंती, केंद्रीय बजट / भारतीय तटरक्षक दिवस
2 फरवरी – फाल्गुन मास प्रारंभ, विश्व आर्द्रभूमि दिवस / रुमेटाइड आर्थराइटिस जागरूकता दिवस
4 फरवरी – शबेबरात, विश्व कैंसर दिवस
5 फरवरी – संकष्टी चतुर्थी
6 फरवरी – महिला जननांग विकृति के लिए शून्य सहनशीलता का अंतर्राष्ट्रीय दिवस
7 फरवरी – यशोदा जयंती, वैलेंटाइन वीक / अंतर्राष्ट्रीय विकास सप्ताह
8 फरवरी – भानु सप्तमी, शबरी जयंती, राष्ट्रीय ओपेरा दिवस
9 फरवरी – कालाष्टमी, जानकी जयंती
10 फरवरी – विश्व दलहन दिवस / राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस
11 फरवरी – रामदास जयंती, विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस / विश्व रोगी दिवस
12 फरवरी – स्वामी दयानंद सरस्वती जयंती, डार्विन दिवस
13 फरवरी – विजया एकादशी, कुम्भ संक्रांति, विश्व रेडियो दिवस / सरोजिनी नायडू जयंती
14 फरवरी – शनि प्रदोष व्रत (कृष्ण), वैलेंटाइन डे
15 फरवरी – महाशिवरात्रि, मासिक शिवरात्रि
17 फरवरी – सूर्य ग्रहण, स्नान-दान और श्राद्ध की फाल्गुन अमावस्या
18 फरवरी – चंद्र दर्शन
19 फरवरी – फुलैरा दूज (फुलेरा दूज), रमजान प्रारंभ, श्रीरामकृष्ण परमहंस जयंती, छत्रपति शिवाजी जयंती
20 फरवरी – अरुणाचल प्रदेश राज्य स्थापना दिवस / मिजोरम राज्य स्थापना दिवस
20 फरवरी – विश्व सामाजिक न्याय दिवस
21 फरवरी – अंतर्राष्ट्रीय मातृ भाषा दिवस
22 फरवरी – याज्ञवलक्य जयंती, स्कंद षष्ठी, विश्व चिंतन दिवस
23 फरवरी – विश्व शांति और समझ दिवस
24 फरवरी – होलाष्टक प्रारंभ, दुर्गाअष्टमी, केंद्रीय उत्पाद शुल्क दिवस
26 फरवरी – वीर सावरकर पुण्यतिथि
27 फरवरी – आमलकी एकादशी, विश्व एनजीओ दिवस
28 फरवरी – राष्ट्रीय विज्ञान दिवस / दुर्लभ रोग दिवस