February 2021 Vrat-Tyohar List: मौनी अमावस्या से बसंत पंचमी तक, जानें फरवरी में कब है कौन सा त्योहार, पूरी लिस्ट

By विनीत कुमार | Updated: February 2, 2021 09:28 IST2021-02-02T09:28:38+5:302021-02-02T09:28:38+5:30

फरवरी-2021 में कई बड़े व्रत और त्योहार पड़ रहे हैं। हिंदी कैलेंडर के अनुसार ये माघ मास भी है। हिंदू धर्म में इस माह का बहुत महत्व है। बसंत पंचमी इस बार 16 फरवरी को है तो वहीं मौनी अमावस्या 11 फरवरी को है।

February 2021 Vrat Tyohar festival date and and full List | February 2021 Vrat-Tyohar List: मौनी अमावस्या से बसंत पंचमी तक, जानें फरवरी में कब है कौन सा त्योहार, पूरी लिस्ट

फरवरी-2021: व्रत और त्योहारों की पूरी लिस्ट

Highlightsफरवरी-2021 के इस महीने में गुप्त नवरात्रि की हो रही है शुरुआतषट्तिला एकादशी 7 फरवरी को, माघ अमावस्या 11 फरवरी को होगासरस्वती पूजा इस बार 16 फरवरी को है, 27 फरवरी को रविदास जयंती

साल 2021 के फरवरी माह की शुरुआत हो चुकी है। हिंदी कैलेंडर के अनुसार ये माघ मास भी है। हिंदू धर्म में माघ मास का बहुत महत्व है और कई महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार इस महीने में आते हैं। 

फरवरी के इस महीने में जहां गुप्त नवरात्रि शुरू हो रही है तो वहीं बसंत पचंमी यानी सरस्वती पूजा भी 16 फरवरी को है। इसके अलावा कई और व्रत जैसे मौनी अमावस्या, षट्तिला एकादशी, जया एकादशी आदि भी पड़ रहे हैं। फरवरी-2021 में कौन से व्रत-त्योहार कब हैं, आईए जानते हैं।

4 फरवरी (गुरुवार)- कालाष्टमी
7 फरवरी (रविवार)- षट्तिला एकादशी
8 फरवरी (सोमवार)- वैष्णव षट्तिला एकादशी
9 फरवरी (मंगलवार)- प्रदोष व्रत
10 फरवरी (बुधवार)- मासिक शिवरात्रि
11 फरवरी (गुरुवार)- माघ अमावस्या, मौनी अमावस्या
12 फरवरी (शुक्रवार)- माघ गुप्त नवरात्रि, कुंभ संक्रांति
15 फरवरी (सोमवार)- गणेश जयंती
16 फरवरी (मंगलवार)- वसंत पंचमी
19 फरवरी (शुक्रवार)- नर्मदा जयंती
24 फरवरी (बुधवार)- प्रदोष व्रत
27 फरवरी (शनिवार)- माघ पूर्णिमा, गुरु रविदास जयंती
28 फरवरी (रविवार)- फाल्गुन की शुरुआत

मौनी अमावस्या 2021: शुभ मुहूर्त

मौनी अमावस्या को लेकर मान्यता है कि इस दिन देवता धरती पर आते हैं और प्रयाग के पवित्र संगम में स्नान करते हैं। इसलिए इस दिन गंगा स्नान का विशेष महत्व होता है। तिथि और मुहूर्त की बात करें 11 फरवरी को आधी रात 01:10:48 से अमावस्या आरम्भ होगा और फिर 12 फरवरी को ये 12:37 बजे खत्म होगा।

ऐसे ही 16 फरवरी को पड़ने वाले बसंत पंचमी की बात करें तो शुभ मुहूर्त तारीख की सुबह 6 बजकर 59 मिनट से शुरू होकर दोपहर 12 बजकर 35 मिनट तक रहेगा। करीब 5 घंटे 36 मिनट तक का ये मुहूर्त है।

Web Title: February 2021 Vrat Tyohar festival date and and full List

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे