लाइव न्यूज़ :

Eid Mubarak: देश भर में ईद उल-फितर की धूम, पीएम मोदी ने हिंदी और उर्दू में ट्वीट कर दी बधाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 5, 2019 09:16 IST

दिल्ली के जामा मस्जिद में सुबह-सुबह बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए और अल्लाह की इबादत की। साथ ही महाराष्ट्र के मुंबई समेत मध्य प्रदेश के भोपाल शहर में भी ईद मनाते लोगों और खासकर बच्चों की तस्वीरें सामने आईं।

Open in App
ठळक मुद्दे'ईद मुबारक' के साथ लोगों एक-दूसरे को दे रहे हैं ईद की बधाईपीएम नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों को दी ईद उल-फितर की बधाईदेश भर के मस्जिदों और ईदगाहों में लोगों ने बड़ी संख्या में एक साथ पढ़ी नमाज

देश भर में बुधवार (5 जून) को पूरे उत्साह और उमंग के साथ ईद उल-फितर का त्योहार मनाया जा रहा है। इस मौके पर देश भर में मुस्लिम समाज के लोगों ने विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में जाकर नमाज पढ़ी।

दिल्ली के जामा मस्जिद में भी सुबह-सुबह बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए और अल्लाह की इबादत की। साथ ही महाराष्ट्र के मुंबई समेत मध्य प्रदेश के भोपाल शहर में भी ईद मनाते लोगों और खासकर बच्चों की तस्वीरें सामने आईं। लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को 'ईद मुबारक' कहा। 

इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर लोगों को ईद की बधाई दी है। पीएम मोदी ने अंग्रेजी और उर्दू भाषा में ट्वीट कर लिखा, 'यह खास दिन समाज में प्रेम, शांति और सद्भावना लेकर आये। आप सभी खुश रहें।' 

दिल्ली-भोपाल में दिखी लोगों को भारी भीड़

दिल्ली के जामा मस्जिद में बड़ी संख्या में लोग जुटे और एक साथ नमाज पढ़ी। बच्चों में भी ईद का उत्साह खूब दिख रहा है। मध्य प्रदेश के भोपाल के ईदगाह मस्जिद में बच्चे भी बड़ी संख्या में नजर आये। साथ ही उत्तर प्रदेश के अलीगढ़, गोरखपुर से भी लोगों के ईद मनाने की तस्वीर आई। बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में भी लोगों ने बड़ी संख्या में जमाकर नमाज पढ़ी। जम्मू-कश्मीर में भी ईद की खुशी मनाई जा रही है।   

बता दें कि इससे पहले मंगलवार को दिल्ली के जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने चांद दिखने का ऐलान किया। साथ ही लखनऊ में मरकजी चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने चांद दिखने का ऐलान किया। भारत में पहला रोजा 7 मई को था। रमजान का महीना ऐसे तो  30 दिनों तक चलता है लेकिन इस बार 5 जून को ईद होने पर रमजान का महीना सिर्फ 29 दिन का ही रहा। 

भारत के साथ-साथ पाकिस्तान, इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और एशिया के बाकी हिस्सों में भी ईद 5 जून को मनाई जा रही है। सऊदी अरब में एक दिन पहले 4 जून को ईद मनाई गई थी। इस्लामिक कैलेंडर के 9वें महीने रमजान के 20 या 30 रोजे पूरे होने के बाद चांद दिखने पर अगले दिन ईद उल फितर मनाई जाती है। ऐसे में सभी देशों में चांद दिखने को लेकर एक या दो दिनों का अंतर होता है।

टॅग्स :ईदनरेंद्र मोदीत्योहारइस्लामदिल्लीपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल