लाइव न्यूज़ :

Eid Moon 2023: ईद-उल-फितर का चांद दिखाई दिया, शनिवार को त्योहार, रमजान का पवित्र महीना संपन्न

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 21, 2023 21:13 IST

Eid Moon 2023: भारत में शुक्रवार को ईद का चांद देखा गया और मुसलमान शनिवार को ईद उल फितर मनाएंगे। रमजान का पवित्र महीना संपन्न हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार, राजस्थान और असम समेत कई जगह ईद का चांद सामान्य तौर पर नजर आया।शव्वाल महीने के पहले दिन ईद का त्योहार मनाया जाता है।ईद का त्योहार शनिवार 22 अप्रैल को मनाया जाएगा।

Eid Moon 2023:दिल्ली, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर), हरियाणा, राजस्थान और बिहार समेत देश के कई हिस्सों में शुक्रवार शाम को ईद-उल-फितर का चांद दिखाई दिया और अब शनिवार को यह त्योहार मनाया जाएगा। इसी के साथ रमजान का पवित्र महीना संपन्न हो गया है।

दिल्ली की फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने कहा कि शुक्रवार शाम दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा के कई शहरों, बिहार, राजस्थान और असम समेत कई जगह ईद का चांद सामान्य तौर पर नजर आया। उन्होंने कहा, “लिहाज़ा शव्वाल (इस्लामी कलेंडर के 10वें) महीने का पहला दिन शनिवार को है।

शव्वाल महीने के पहले दिन ईद का त्योहार मनाया जाता है।” वहीं, जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने एक बयान में ऐलान किया, “ 21 अप्रैल 2023 जुमे (शुक्रवार) के रोज़ माहे शव्वाल का चांद नज़र आ गया है। लिहाज़ा ईद का त्योहार शनिवार 22 अप्रैल को मनाया जाएगा।”

मुस्लिम संगठन जमीयत उलेमा-ए-हिंद से जुड़े इमारत-ए-शरिया-हिंद ने भी एक बयान में राष्ट्रीय राजधानी समेत देश के अलग अलग हिस्सों में ईद का चांद दिखने की पुष्टि की। बयान में संगठन की रुअत-ए-हिलाल कमेटी (चांद समिति) के सचिव मौलाना नजीबुल्लाह कासमी के हवाले से कहा गया है, “ ऐलान किया जाता है कि शव्वाल के महीने की शुरुआत शनिवार 22 अप्रैल से होगी।

लिहाज़ा कल सुबह ईद-उल-फितर की विशेष नमाज़ अदा की जाएगी।” ईद के चांद के नजर आने के बाद शुक्रवार को रमज़ान का पवित्र महीना खत्म हो गया। इस बार रमज़ान का महीना 29 दिन का रहा। हालांकि बीते दो साल में यानी 2022 और 2021 में यह (रमजान महीना) 30-30 दिन का था।

इस्लामी कलेंडर के मुताबिक, एक महीने में 29 या 30 दिन होते हैं जो चांद दिखने पर निर्भर करता है। मुफ्ती मुकर्रम ने लोगों को ईद की मुबारकबाद देते हुए कहा, “ समुदाय के लोग ईद की नमाज़ की तैयारी करें।” उन्होंने लोगों से ‘फितरा’ (दान) देने की गुजारिश करते हुए कहा कि सक्षम लोग अपने परिवार के सदस्यों की ओर से प्रत्येक का 2.45 किलोग्राम गेहूं या आटे की कीमत के हिसाब से ‘फितरा’ निकालें यानी हर सदस्य की तरफ से 70-75 रुपये का दान करें ताकि गरीब लोग भी त्यौहार मना सकें।

शाही इमाम मुकर्रम ने लोगों से गुजारिश की कि वे दिशा-निर्देशों के मुताबिक त्यौहार मनाएं और प्रशासन से पूरी तरह सहयोग करें। उन्होंने सरकारों से भी नमाज़ के मद्देनज़र उचित इंतजाम करने का आग्रह किया।

टॅग्स :ईददिल्लीबिहारउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद