Dussehra 2019: यहां जलेगा दुनिया का सबसे बड़ा रावण, इतनी फीट है लंबाई-जानिए क्या है इसकी खासियत
By मेघना वर्मा | Updated: October 8, 2019 16:56 IST2019-10-08T16:56:54+5:302019-10-08T16:56:54+5:30
रावण के इस पुतले को बनवाने के लिए 15 अप्रैल से काम शुरू किया गया था। इस पुतले का वजन 70 क्वविंटल है।

Dussehra 2019: यहां जलेगा दुनिया का सबसे बड़ा रावण, इतनी फीट है लंबाई-जानिए क्या है इसकी खासियत
देशभर में दशहरे का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। वहीं देश भर के अलग-अलग जगहों पर रावण जलाने की तैयारी हो रही है। इस बार रावण दहन में राजधानी दिल्ली नहीं बल्कि चंडीगढ़ में देश का सबसे बड़ा रावण जलाने की तैयारी हो रही है। जिसे लेकर लोगों के बीच काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है।
बताया जा रहा है कि चंडीगढ़ में जलाए जाने वाले इस रावण के पुतलते की ऊंचाई 221 फीट की है। इसे दुनिया में अभी तक का सबसे ऊंचा रावण का पुतला बताया जा रहा है। जिसका दहन बस कुछ ही देर में किया जाएगा। इस रावण को खड़े करने में ही 12 घंटे लगे हैं। इस रावण को शिव पार्वती सेवा दल की ओर से बनवाया गया है।
चंडीगढ़ के धनास कालोनी के परेड ग्राउंड में खड़े इस रावण के दहन को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस रावण को खड़ा करने के लिए दो क्रेन की जरूरत पड़ी थी। और जेसीबी की मदद से इसे खड़ा किया गया है। इस एंगल में रावण को खड़ा करने के लिए पूरे एक दिन का समय लगा है।
रिमोट से होगा रावण का दहन
दुनिया के इस सबसे बड़े रावण को जलाने के लिए रिमोट कंट्रोल का इस्तेमाल किया जाएगा। इस सबसे लम्बे पुतले को बनवाने के लिए लिम्बा बुक और रिकॉर्ड्स में भी दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि पुलता बनवाने के लिए तजिंदर चौहान और ने 12 एकड़ की जमीन बेच चुके हैं।
