Dussehara 2019: होना है मालामाल तो दशहरे के दिन जरूर करें ये 5 काम, तीसरा वाला टोटका है बड़े काम का

By मेघना वर्मा | Updated: October 8, 2019 11:22 IST2019-10-08T11:22:29+5:302019-10-08T11:22:29+5:30

दशहरे के दिन यात्रा शुभ बताई जाती है। इस दिन संभव हो तो आप यात्रा जरूर करें। इससे आपकी आने वाली यात्रा की बाधाएं दूर हो जाती हैं। 

Dussehara 2019: dussehra importance and interesting facts | Dussehara 2019: होना है मालामाल तो दशहरे के दिन जरूर करें ये 5 काम, तीसरा वाला टोटका है बड़े काम का

Dussehara 2019: होना है मालामाल तो दशहरे के दिन जरूर करें ये 5 काम, तीसरा वाला टोटका है बड़े काम का

Highlightsदशहरे का त्योहार देश भर में धूम धाम से मनाया जा रहा है।दशहरे के दिन देश में जगह-जगह रावण का दहन भी किया जाता है। 

पूरा देश इस समय दशहरे के रंग में रंगा नजर आ रहा है। बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न लोग अपने-अपने तरीकों से मना रहे हैं। मान्यता है कि आज ही के दिन भगवान राम ने लंका के लंकापति रावण का वध किया था। इसी दिन को हम दशहरे के रूप में मनाते हैं। देश में जगह-जगह रावण का दहन भी किया जाता है। 

आज हम आपको दशहरे के दिन  किए जाने वाले कुछ बहुत सरल से उपाय बताने जा रहे हैं। जिन्हे करके आप ना सिर्फ ऊपर वाले की कृपा पा सकते हैं बल्कि कुछ से तो लक्ष्मी जी के आने की संभावना भी है। तो इस दशहरा आप भी कर सकते हैं आसान से ये पांच उपाय जिससे आपको सुख और समृद्धि की प्राप्ती होगी।

नीलकंठ पक्षी का दर्शन

हिन्दू मान्यताओं में नीलकंठ को शिव जी का प्रतीक माना गया है। मान्यता है कि दशहरे के दिन अगर आपको नीलकंठ पक्षी के दर्शन हो जाएं तो इसे बहुत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि दशहरे के दिन नीलकंठ के दिख जाने सें साल भर खुशहाली बनी रहती है।

शमी की पूजा

दशहरे के दिन शमी के पेड़ की पूजा की जाती है। आज के दिन संभव हो तो शमी के पेड़ की पूजा जरूर करें। कहते हैं इस दिन कुबेर ने राजा रघु को स्वर्ण मुद्राएं देने के लिए शमी के पत्तों को सोने का का बना दिया था। 

रावण दहन की लकड़ी

दशहरे वाले दिन रावण दहन के बाद उसकी बची हुई लकड़ियों को अपने साथ घर लेकर जाएं। इन टुकड़ो को कहीं घर में सुरक्षित जगह पर रखें। मान्यता है कि इससे घर की सारी नकारात्मकता खत्म हो जाती है। साथ ही घर में सकारात्मकता रहती है। 

लाल रंग के नए कपड़े

वैसे तो हम सभी किसी भी त्योहार में नए कपड़े पहनते हैं। मगर दशरहे वाले दिन लाल रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है। आप भी कोशिश करें कि दशहरे के दिन लाल रंग के कपड़े को पहनें। 

करें यात्रा

दशहरे के दिन यात्रा शुभ बताई जाती है। इस दिन संभव हो तो आप यात्रा जरूर करें। इससे आपकी आने वाली यात्रा की बाधाएं दूर हो जाती हैं। 

Web Title: Dussehara 2019: dussehra importance and interesting facts

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे