लाइव न्यूज़ :

चांदी के इन चमत्कारी फायदों के बारे में जानते हैं आप? आजमा कर देखिये मिलेंगे कई फायदे

By गुणातीत ओझा | Updated: September 24, 2020 12:59 IST

चांदी का मानव जीवन में काफी महत्व है। यह काफी कीमती और चमकीली धातु मानी जाती है। इस धातु को शास्त्रों में पवित्र और सात्विक माना गया है।

Open in App
ठळक मुद्देचांदी का मानव जीवन में काफी महत्व है। यह काफी कीमती और चमकीली धातु मानी जाती है।इस धातु को शास्त्रों में पवित्र और सात्विक माना गया है। मान्यता है कि चांदी का प्रादुर्भाव भगवान शंकर की आंखों से हुआ है।

चांदी का मानव जीवन में काफी महत्व है। यह काफी कीमती और चमकीली धातु मानी जाती है। इस धातु को शास्त्रों में पवित्र और सात्विक माना गया है। मान्यता है कि चांदी का प्रादुर्भाव भगवान शंकर की आंखों से हुआ है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह धातु चन्द्रमा और शुक्र से सम्बन्ध रखती है। चांदी का शरीर के स्वास्थ्य से भी संबंध है। यह मानव शरीर में जल तत्व और कफ को नियंत्रित करती है।

चांदी से मिलती है मन को मजबूती

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर के ज्योतिषविद् एवं कुण्डली विश्ल़ेषक अनीष व्यास ने बताया कि चांदी के प्रयोग से मन को मजबूती मिलती है और मानसिक शांति का अहसास होता है। शास्त्रों के अनुसार चांदी के प्रयोग से दिमाग काफी तेज चलता है। इसके प्रयोग से चंद्र ग्रह से जुड़ी समस्याओं का निवारण होता है। चांदी धारण करने और चांदी की वस्तुओं के प्रयोग से चंद्र ग्रह की बाधाओं का नाश होता है। चांदी का प्रयोग शुक्र ग्रह की पीड़ा का भी नाश करता है। इसके प्रयोग से कुंडली का कमजोर शुक्र मजबूत होता है और मन प्रसन्न रहता है। इसके प्रयोग से शरीर में जमा विष बाहर निकलता है और त्वचा मुलायम और कांतिवान बनती है।

चांदी के प्रयोग से शुक्र ग्रह होता है बेहतर

ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास ने बताया कि चांदी का प्रयोग हमारे दैनिक जीवन में विभिन्न तरीकों से किया जा सकता है। चांदी के बर्तन बनाकर उनका उपयोग किया जा सकता है। साथ ही चांदी के जेवर बनाकर धारण किए जा सकते हैं। ज्योतिष के अनुसार चांदी का छल्ला कनिष्ठा अंगुली में धारण करना बेहतर माना गया है। इसके साथ ही चांदी की चेन गले में पहनना भी काफी फायदेमंद होता है। चांदी के प्रयोग से हांर्मोंस की तकलीफ ठीक हो जाती है और वाणी भी बेहतर हो जाती है। इसी तरह चांदी का कड़ा पहनने से कफ़, वात और पित्त नियंत्रित होते हैं। चांदी के गिलास में पानी पीने से सर्दी जुकाम की समस्या में आराम मिलता है। चांदी के बर्तन में शहद लेकर सेवन करने से शरीर को विषैले पदार्थों से मुक्ति मिलती है।

टॅग्स :ज्योतिष शास्त्रज्योतिषीय संकेतधार्मिक खबरें
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य