लाइव न्यूज़ :

सोमवार की सुबह करें ये 5 अचूक उपाय, सफलता कदम चूमेगी आपके

By मेघना वर्मा | Updated: November 18, 2019 09:42 IST

Somvaar Ke upay In Hindi: सोमवार का दिन आस्था की नजर से भगवान शिव का होता है। इसीलिए इस दिन की पूजा को विशेष महत्व भी दिया जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देसोमवार का दिन भगवान शिव का दिन माना जाता है। इस दिन भगवान शिव की उपासना करने से सभी मनोकामना पूरी हो जाती है।

सोमवार का दिन एनर्जेटिक होता है। इस दिन ना सिर्फ एक दिन की छुट्टी से वापिस काम पर जाते हैं बल्कि इस दिन से लोगों के अंदर हफ्ते भर का उत्साह लेकर आता है। सोमवार का दिन आस्था की नजर से भगवान शिव का भी होता है। इसीलिए इस दिन की पूजा को विशेष महत्व भी दिया जाता है।

माना जाता है कि इस दिन भगवान भोले की मन से पूजा करने पर सारी मनोकामना पूरी हो जाती है। साथ ही करियर और पढ़ाई में सफलता भी मिलती है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही उपाय बताने जा रहे हैं जिन्हें आप सोमवार को करके आप भगवान शिव की कृपा पा सकते हैं।

सोमवार के उपाय

1. सोमवार के दिन भगवान शिव पर जल या दूध का अभिषेक करने से वो अत्यंत प्रसन्न हो जाते हैं। संभव हो तो सोमवार को भगवान शिव का रुद्राभिषेक अवश्य कराएं। 

2. यदि किसी व्यक्ति को लम्बे समय से करियर में सफलता नहीं मिली है तो कुलदेवता या कुलदेवी की आराधना सोमवार को जरूर करना चाहिए। बताया जाता है कि कुलदेवी या देवता के रुष्ट हो जाने से परिवार का कोई भी व्यक्ति तरक्की हासिल नहीं कर पाता है। 

3. सोमवार के दिन चावल, दूध, चांदी या किसी भी तरह की सफेद रंग की चीज का दान करें। ऐसा करने से शिव के प्रसन्न होने के साथ ही चन्द्रमा भी मजबूत होता है। इससे जीवन में तरक्की की राहें लगातार खुलती चली जाती है। 

4. सोमवार के दिन व्यक्ति को सफेद कपड़े पहनना चाहिए और सफेद चंदन का तिलक लगाना चाहिए। लगाए। माना जाता है कि ऐसा करने से जल्द ही करियर में सफलता हासिल होती है। 

5. सोमवार के दिन खीर खाना भी शुभ माना जाता है। इसके अलावा दो मोती या चांदी के दो बराबर के टुकड़ों में से एक टुकड़े को पानी में बहा दें। इसके बहाने से सोची हुई मुराद पूरी हो जाती है। दूसरे मोती या टुकड़े को जिन्दगीभर अपने पास रखें।

टॅग्स :भगवान शिव
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठकैसे करें हनुमान बाहुक का पाठ?, मंगलवार-शनिवार को शुरू कर पाठ?, देखिए वीडियो

पूजा पाठHanuman Janmotsav 2026: रूद्र के अवतार हनुमान जी को अमरता का वरदान?, मंगलवार को जरूर करें बजरंग बाण?, वीडियो

ज़रा हटकेबाबा धाम का वीडियो वायरल! भीड़ कंट्रोल या बदसलूकी? दर्शन व्यवस्था पर उठे सवाल

पूजा पाठआमलकी और रंगभरी एकादशी में क्या फर्क है? होली से पहले मनाया जाता है त्योहार, जानें

पूजा पाठश्री महाकालेश्वर मंदिर में डिजिटल विस्तार, संध्या एवं शयन आरती की ऑनलाइन बुकिंग प्रारंभ, मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देशन अच्छी पहल 

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल